Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एफआईएच हॉकी 5एस में सभी टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर : महिला कप्तान रजनी एतिमारपु

Sports News, Hockey, FIH Hockey 5s, Indian Womens Hockey Team, Rajni Etimarpu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुसाने , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला कप्तान रजनी एतिमारपु ने यहां एफआईएच हॉकी 5एस के पहले सीजन को लेकर कहा है कि इस प्रारूप में सभी टीमें पहली बार खेल रही हैं, इसलिए उम्मीद है कि कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारतीय महिला टीम 4 जून को उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। वे उसी दिन अगला मैच पोलैंड के खिलाफ भी मुकाबला करेंगी। भारत 5 जून को क्रमश: मेजबान स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दोनों टीमों के खिलाफ प्रतियोगिता की तैयारी पर बोलते हुए एतिमारपु ने कहा, "सभी टीमें इस प्रारूप में पहली बार खेल रही हैं। इसलिए, सभी टीमों के समान स्तर पर होने की उम्मीद है। 

हम चाहते हैं कि हॉकी खेलने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने के साथ खुद का आनंद लें।"रजनी ने कहा, "हम एफआईएच हॉकी 5एस में खेलने के लिए खुश और उत्साहित हैं। हमने प्रशिक्षण के आधार पर कड़ी मेहनत की है और प्रारूप के अनुसार अपनी खेल योजना को समायोजित करने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि हम पहले दिन उरुग्वे और पोलैंड को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।"इस बीच, उपकप्तान महिमा चौधरी ने भी आगामी मैचों के महत्व पर जोर दिया और खेल के इस प्रारूप के लिए टीम की रणनीति के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा, "यहां भाग लेने वाली हर टीम टूर्नामेंट जीतना चाहती है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे दबाव की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव प्राप्त करें।"उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में हर कोई एफआईएच हॉकी 5एस टूर्नामेंट के पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। हमें उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Hockey , FIH Hockey 5s , Indian Womens Hockey Team , Rajni Etimarpu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD