Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म का जबरदस्त बजट जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म का जबरदस्त बजट जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Saif Ali Khan , Adipurush , Adipurush Budget , Prabhas , Bhushan Kumar , Kriti Sanon , Sunny Singh , Adipursh Star Cast , Adipursh Cast , Adipursh Release Date , Upcoming Bollywood Movies In 2023 , Ramayan Adaptation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) अपने बजट को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं जो कि एक बड़े बजट की फिल्म है। ये फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण (Ramayan) का रूपांतरण बताई जा रही है जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज (T-Series) और रेट्रोफाइल्स ने किया है जिसमें प्रभास भूमिका यानी श्रीराम का रोल निभाएंगे, जबकि कृति सेनन (Kriti Senon) सीता बनेंगी. वहीं सनी सिंह लक्ष्मण का किरकार करेंगे और सैफ अली खान भी खलनायक यानी रावण के रूप में नजर आएंगे। 

लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह है फिल्म का बजट। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली है। हाँ, आपने सही पढ़ा! भूषण कुमार ने हाल ही में पुष्टि करते हुए कहा, "आदिपुरुष 500 करोड़ रुपये के बजट पर बना है। हम जानते हैं कि ओपनिंग विशाल होगी जिसमें हाउसफुल बोर्ड होंगे।

इसलिए, मेकर्स ने इसके लिए खास प्लान बनाया है, टॉलीवुड नेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसका बजट निकालने के लिए आदिपुरुष के निर्माता फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसे दुनियाभर की 20 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया जाना है जो अब तक की भारतीय सिनेमा (indian Cinema) को मिली सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में एक साथ शूट किया गया था लेकिन हिंदी में इसकी डबिंग की जाएगी।

इससे पहले, निर्देशक ओम राउत ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रभास को फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में क्यों चुना। उन्होंने कहा कि “‘जब रोल की बारी आती है तब हर एक्टर के पास लिस्ट होती है कि उसे क्या करना है। प्रभास के पास भी था और उन्होंने उस लिस्ट को फॉलो किया। मैंने उन्हें उनके बॉडी शेप पर काम करने के लिए कहा। प्रभास भगवान राम के रोल में हैं जो एक धनुर्धर हैं और धनुर्धारियों के शरीर का आकार अलग होता है, उनके कंधे चौड़े और कमर पतली होती है। प्रभास ने अपनी बॉडी पर काम किया है।‘ 

आगे कहा ‘प्रभास ने शुद्ध हिन्दी बोलने की ट्रेनिंग भी ली है। उन्होंने अपने उच्चारण को ठीक करने पर काम किया। तेलुगू उनकी मातृभाषा है लेकिन उन्हें इसका भी अभ्यास करना पड़ा क्योंकि उन्हें शुद्ध तेलुगू बोलना था। और इन सबसे ज्यादा उन्हें शांत रहना था। निश्चित रूप से प्रभास की आंखें बहुत खूबसूरत हैं जिससे वह इसे हासिल कर लेते हैं। आदिपुरुष के लिए वह बिल्कुल परफेक्ट हैं।‘

ये भी पढ़ें: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' के लिए शीर्ष की दो अभिनेत्रियों पर हो रहा विचार

आपको बता दें की ये बड़ी फ़िल्म अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है, जिसका प्रचार फिल्म मेकर्स अक्टूबर में शुरू कर देंगे।

 

Tags: Saif Ali Khan , Adipurush , Adipurush Budget , Prabhas , Bhushan Kumar , Kriti Sanon , Sunny Singh , Adipursh Star Cast , Adipursh Cast , Adipursh Release Date , Upcoming Bollywood Movies In 2023 , Ramayan Adaptation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD