डर का माहौल: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस पंजाबी सिंगर सताने लगा जान का खतरा.. और सुरक्षा मांगी

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

डर का माहौल: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस पंजाबी सिंगर सताने लगा जान का खतरा.. और सुरक्षा मांगी

Crime News Punjab , Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer ,Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Dehradun , Mankirt Aulakh, Mankirt Aulakh Demand Security
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब पंजाब के सिंगरों में डर का माहौल है। खबर है कि पंजाबी  सिंगर मनकीरत औलख ने अपने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मनकीरत को पिछले महीने ही बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी। इतना ही नहीं मनकीरत के ऊपर मूसेवाला की हत्या के आरोप भी लग रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया गया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे औलख का हाथ है।वहीं यह भी दावा किया गया है कि सभी गायकों से पैसे वसूलने के पीछे भी मनकीरत का ही हाथ है। रविवार शाम को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबिहा के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट डाला गया है।

पोस्ट को पंजाबी में लिखा गया है। इसमें दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार को मूसेवाला की हत्या नहीं करनी चाहिए थी। बंबिहा के कथित सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे सिंगर मनकीरत औलख का हाथ है, जिसमें कहा गया है कि सभी गायकों से पैसे वसूलने के पीछे उनका हाथ है। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनकीरत ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गायकों के सुरक्षा घेरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि सिद्धू मूसेवाला का किसी भी गैंगस्टर से कोई संपर्क या संबंध नहीं था। वह अपनी नॉर्मल लाइफ जी रहा था। फिर भी तुम उसे हमारे ग्रुप से जोड़ रहे हो, तो हम उसकी मौत का बदला जरूर लेंगे। सिद्धू मूसेवाला हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।

टूट गए मां-बाप

बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे के जाने के से ग़म से दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सिद्धू की अंतिम यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे जिसमें उनके मां-पापा रोते बिलखते दिख दिखे। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पंसदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास एक खेत में किया गया।

पुलिस एक्शन में-

मूसेवाला की हत्या में स्थानीय स्लीपर सेल ने अहम भूमिका निभाई है। स्लीपर सेल सीधे तौर पर आरोपियों के संपर्क में था। जिसने मूसेवाला की पल -पल की खबर आरोपियों तक पहुंचाई और आरोपी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के शक में गैंगस्टर काला जथेड़ी और काला राना को हिरासत में लिया है। दोनों गैंगस्टरों के बारे में तब खुलासा हुआ जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लुटेरे शाहरुख को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को हत्याकांड की साजिश रचने वाले दोनों गैंगस्टरों के बारे में बताया था। आईजी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। वहीं यह खबर भी आ रही है कि पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से पूछाताछ के लिए जल्द दिल्ली रवाना हो सकती है।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Dehradun , Mankirt Aulakh , Mankirt Aulakh Demand Security

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD