Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत के लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं आईपीएल चैंपियन गुजरात के कप्तान पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने पहले सत्र में आईपीएल 2022 ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद कहा कि वह पिछले साल यूएई में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतना चाहते हैं। जब पांड्या संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के सदस्य थे, तो वह ज्यादातर बेंच पर ही रहे क्योंकि वह कथित तौर पर पीठ की सर्जरी के बाद पूरी फिटनेस हासिल कर रहे थे। पांड्या ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद कहा, "आईपीएल में गुजरात का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बार रही है। वहीं, भारत के लिए विश्वकप जीतना मेरा लक्ष्य होगा और ऐसा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

"भारत के लिए खेलना हमेशा एक सपने के सच होने जैसा रहा है, चाहे मैंने कितने भी मैच खेले हों। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात रही है। यह गुजरात के लिए पहली जीत है, हार्दिक इससे पहले चार आईपीएल खिताब जीत चुके हैं और वह सभी मुंबई इंडियंस के साथ थे। पांड्या ने कहा, "इससे पहले मैंने जो चार जीते हैं, वे भी उतने ही खास हैं। आईपीएल जीतना हमेशा खास होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने पांच फाइनल खेले हैं और पांच बार ट्रॉफी जीती है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD