Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2022 : राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने जीता सीजन का पहला खिताब

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Gujarat Titans, Rajasthan Royals, IPL Tittle
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 29 May 2022

Last updated on: May 29, 2022, 00:00 IST

'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन और पहला खिताब', जहां आईपीएल को गुजरात टाइटंस के रूप में सातवीं विजेता टीम मिली। सीजन 2022 में डेब्यू कर रही टीम गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल के खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को सात विकेट से हरा दिया। आरआर ने गुजरात को 131 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने आसानी से प्राप्त कर लिया। वहीं, दोनों फार्मेट (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत सलामी जोड़ी रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने की और राजस्थान की गेंदबाजी का मोर्चा ट्रेंट बोल्ट ने संभाला, जिन्होंने अपने पहले ओवर में मात्र 5 रन दिए। फाइनल मुकाबले में गुजरात को जिस तरह की उम्मीद साहा से थी, वे उम्मीदों पर खरें नहीं उतर पाए और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर साहा को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके बाद मैथ्यू वेड क्रीज पर आए और गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, वेड (8) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर में रियान पराग को कैच थमा बैठे। उनके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। पांड्या और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। 

जहां पांड्या 30 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके की मदद से 34 रन बनाए। गेंदबाज चहल ने अपने ओवर में पांड्या को जायसवाल के हाथों कैच कराया। पांड्या के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए, जो एक फिनिशर के रूप में लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। गिल और मिलर ने शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, जहां 16वें और 17वें ओवर में क्रमश: 12 और 13 रन झटके। वहीं, गिल ने मैककॉय के ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल का खिताबी मुकाबला गुजरात टीम के नाम कर दिया। इस दौरान गिल ने 43 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके की मदद से नाबाद 45 रन की पारी खेली। वहीं, मिलर ने भी टीम में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 19 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। गुजरात ने 11 गेंदें शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। बता दें, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे, जहां कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, गेंदबाज साई किशोर ने दो ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके थे। राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए 131 रन का आसान लक्ष्य दिया था, जहां टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Gujarat Titans , Rajasthan Royals , IPL Tittle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD