Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

'ड्रग-ऑन-क्रूज' मामले में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट

Trending Topics, Mumbai, Narcotics Control Bureau, Special Investigation Team, Aryan Khan, Drug Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 'ड्रग्स ऑन क्रूज' मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। आर्यन खान, अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल, ये छह व्यक्ति हैं, जिनके खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है। एक इनपुट के आधार पर, एनसीबी मुंबई ने 2 अक्टूबर, 2021 को विक्रांत, इश्मीत, अरबाज, आर्यन खान, गोमित, नुपुर, मोहक और मुनमुन और अन्य को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (एमबीपीटी) में कॉर्डेलिया क्रूज पर पकड़ा था। 

एनसीबी ने अपने बयान में कहा कि आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी कथित आरोपी व्यक्तियों के पास नारकोटिक्स पाए गए हैं। शुरुआत में मामले की जांच एनसीबी मुंबई ने की थी। बाद में एनसीबी मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। इस एसआईटी का नेतृत्व डीडीजी (ऑप्स) संजय कुमार सिंह ने किया था। बयान में कहा गया है कि एनसीबी की एसआईटी ने वस्तुनिष्ठ तरीके से अपनी जांच की। उचित संदेह से परे प्रमाण के सिद्धांत को लागू किया गया है। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर, एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा रही है। बाकी छह लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूतों के अभाव में शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।

 

Tags: Trending Topics , Mumbai , Narcotics Control Bureau , Special Investigation Team , Aryan Khan , Drug Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD