Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान के लिए खेल नीति में संशोधन किया जाएगा : मीत हेयर

खेल मंत्री ने थॉमस कप विजेता ध्रुव कपिला को उसके घर पहुँच कर मुख्यमंत्री की ओर से बधाई दी

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Madan Lal Bagga, Ludhiana, Punjab Sports Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी ध्रुव कपिला जोकि पंजाब का निवासी है, को लुधियाना स्थित उनके घर पहुँच कर मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से बधाई दी।

श्री मीत हेयर ने कहा कि ध्रुव ने ना केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया। इस खिलाड़ी पर पूरे राज्य को गर्व है। ध्रुव की यह उपलब्धि नई उम्र के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी हमारे असली रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान ध्रुव को निजी रूप से मिलकर बधाई देंगे। खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की खेल नीति में बहुत कमियाँ हैं जिस कारण पंजाब खेल में पिछड़ गया। थॉमस कप समेत कई बड़े मुकाबलों के विजेताओं के लिए नकद इनाम देना खेल नीति का हिस्सा नहीं है। खेल नीति में संशोधन करके यह कमी दूर की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब में खेल स्टेडियम तो बना लिए परन्तु ग्राउंड तैयार नहीं किए, यहाँ तक कि खिलाडिय़ों को खेल का सामान नहीं मुहैया करवाया गया। अब हमारी सरकार द्वारा खेल के बुनियादी ढांचे को निचले स्तर पर मज़बूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे खेल में पंजाब की खोई हुई शान को बहाल किया जा सके।खेल मंत्री ने ध्रुव के माता-पिता गगन कपिला और शिवानी कपिला और ध्रुव के प्रशिक्षक आनंद तिवारी को भी बधाई दी। ध्रुव को भविष्य में और अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ध्रुव के साथ खेल सम्बन्धी बातचीत करते हुए आने वाले खेल मुकाबलों और कैंप सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर ध्रुव ने खेल मंत्री को अपना बैडमिंटन रैकेट भी तोहफ़े के रूप में दिया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, ए.डी.सी. अनीता दर्शी और एस.डी.एम. जगदीप सहगल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Madan Lal Bagga , Ludhiana , Punjab Sports Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD