यासीन मलिक की सजा के बाद कश्मीर में उबाल: जवानों की छुट्टियां रद्द…. कुछ बड़ा होने वाला है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यासीन मलिक की सजा के बाद कश्मीर में उबाल: जवानों की छुट्टियां रद्द…. कुछ बड़ा होने वाला है

Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कश्मीर , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

यासीन मलिक को सजा मिलने के बाद कश्मीर में हालात बिगड़ गए हैं। घाटी में एक बार फिर हिंसा भड़कने लगी है। ऐसे में पुलिस विभाग ने जवानों व अफसरों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हालातों से ऐसा लग रहा है कि घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है।  वहीं पिछले 15 दिनों में कश्मीर में हुई हिंसा को देखते हुए हुए सेना व अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होने लगी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यासीन मलिक की सजा के बाद कश्मीर में हालात बिगड़ सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला की उसके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी और उसके भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला की पहचान अमरीन भट के रूप में की गई है। खबर है कि बुधवार रात सात बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने जिले के चदूरा इलाके के हुशरू निवासी खजीर मोहम्मद भट की बेटी अमरीन भट को घर पर ही गोली मार दी।अमरीन भट्ट को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अमरीन भट्ट एक टीवी आर्टिस्ट थीं ।

इस घटना में महिला का 10-वर्षीय नाबालिग भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया है, उसे भी गोली लगी थी।यासीन मलिक को सजा सुनाने के बाद दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। उसे तिहाड़ जेल के बैरक 7 में रखा गया है। उस पर सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी। मलिक को सजा मिलने के बाद श्रीनगर के पास मैसुमा में यासीन मलिक के घर के पास उसके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प की बात सामने आई थी। मलिक के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की थी। मजबूरन सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। लेकिन अभी भी कश्मीर में हालात ठीक नहीं है।

पाकिस्तान को मिर्ची लगी- 

यासीन मलिक को सजा दिए जाने बाद पाकिस्तान में सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल है और वो सभी मलिक के समर्थन में बोल रही हैं। पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने मलिक के समर्थन में एक ट्वीट में कहा, 'दुनिया को भारत के जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कैदियों के साथ भारत सरकार के दुर्व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। प्रमुख कश्मीरी नेता यासीन मलिक को फर्जी आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराना भारत में मानवाधिकार के हनन की आलोचना करने वाली आवाजों को चुप कराने का निरर्थक प्रयास है। मोदी सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए।

सीधे शब्दों में कहें तो पाकिस्तान यासीन मलिक को लेकर पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यासीन मलिक को लेकर एक ट्वीट किया है। इमरान खान ने अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'मैं कश्मीरी नेता यासीन मलिक के खिलाफ मोदी सरकार की फासीवादी नीति की कड़ी निंदा करता हूं। इसमें यासीन को अवैध रूप से जेल में रखने से लेकर फर्जी आरोपों में उन्हें सजा देना शामिल है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत भारत के इस आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Tags: Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD