Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोहाना हास्पीटल द्वारा ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मोबाइल मैमोग्राफी बस की शुरूआत

सोहाना हास्पीटल ने शुरू की मुफ्त मोबाइल मैमोग्राफी सुविधा, ट्राईसिटी की महिलाओं को घर के पास ही मिलेगी मैमोग्राफी की मुफ्त सुविधा

Health, Sohana Hospital, Breast Cancer, Sohana Hospital Mohali, Bhai Davinder Singh, Shri Guru Harkrishan SahibEye Hospital Trust Sohana, ALLENGERS, Dr. Sandeep Kukkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

स्थानीय सोहाना हास्पीटल द्वारा ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित ट्राईसिटी की महिलाओं के लिए मैमोग्राफी के लिए अति-आधुनिक मोबाइल मैमोग्राफी बस सेवा की शुरूआत की गई है। इसका उदघाटन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब आई अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन भाई दविन्द्र सिंह ने बस को झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव भाई गुरमीत सिंह तथा सोहाना हास्पीटल के सीईओ डाक्टर गगनदीप सिंह मौजूद थे।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब (ई) आई हास्पीटल ट्रस्ट सोहाना के सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को अब ब्रेस्ट (छाती) के कैंसर से राहत लेने के लिए मैमोग्राफी करवाने के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यह सुविधा उनको अपने घर के नजदीक मुफ्त में मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मोबाइल यूनिट द्वारा 50000 से अधिक महिलाओं की मुफ्त जांच करने का लक्ष्य है।

हास्पीटल के मेडीकल ऑनकोलॉजी विभाग के सीनियर कंस्लटेंट डाक्टर संदीप कक्कड़ ने कहा कि एक स्टडी में सामने आया है कि ट्राईसिटी की महिलाएं मुंबई व दिल्ली के मुकाबले छाती के कैंसर से ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वजन बढऩा, व्यायाम की कमी, हारमोनस में तबदीली, गर्भनिरोधक दवाईयों का सेवन, दिमागी प्रैशर, देर रात तक डयूटी करना आदि छाती के कैंसर की संभावनाओं को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी बस में एक कैंसर माहिर के साथ-साथ समूह टेक्नीकल स्टाफी मौजूद रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारत में हर चार मिनट में एक महिला छाती के कैंसर से पीडि़त हो रही है तथा हर 13 मिनट में महिलाओं की इस कैंसर के कारण मौत होती है। 

उन्होंने कहा कि इसका जल्द उपचार ही मरीज की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि चलती फिरती सुविधा देने वाला सोहाना अस्पताल ट्राईसिटी का पहला प्राइवेट अस्पताल बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बस में वैब आधारित रिपोर्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। उन्होंंने कहा कि इस बस में हर वह सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई है, जो किसी अस्पताल में मौजूद होती हैं। इस अवसर पर एक छोटा वेटिंग रूम, शौचालय व अन्य तकनीकी सुविधा मुहैया करवाई गई हैं।इस अवसर पर बोलते हुए हास्पीटल के जनरल मैनेजर ललित शर्मा ने कहा कि यह बस रविवार सहित पूरा सप्ताह काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस बस की सफलता के लिए समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य लोगों का भी विशेष सहयोग लिया जाएगा।

 

Tags: Health , Sohana Hospital , Breast Cancer , Sohana Hospital Mohali , Bhai Davinder Singh , Shri Guru Harkrishan SahibEye Hospital Trust Sohana , ALLENGERS , Dr. Sandeep Kukkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD