Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से प्रभावित हुए माइक हेसन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Bangalore, Mike Hesson, Dinesh Kartik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने खुलासा किया है कि जब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2021 के अंत में संन्यास लेने का फैसला किया तो टीम के बाकि खिलाड़ी हैरान रह गए। साथ ही कहा गया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस सीजन में जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। आरसीबी क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन ने बुधवार को ईडन गार्डन में यहां मैच से पहले आरसीबी बोल्ड डायरी पर कहा कि, "दिनेश कार्तिक जब बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी की याद आती है। फिनिशिंग के मामले में एबी भी शानदार बल्लेबाज थे, जो टीम को अंत तक ले जाने का दमखम रखते हैं।"आरसीबी द्वारा खेले गए पिछले कुछ मैचों में उनके बल्लेबाजों ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उनके शीर्ष क्रम के बारे में बात की गई। फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखते हुए हेसन को लगा कि विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के सहयोग से टीम को टाइटंस पर काबू पाने में मदद मिली। 

उन्होंने कहा कि कार्तिक को शाहबाज अहमद और महिपाल लोमरोर का पूरा समर्थन मिला है, जबकि रजत पाटीदार ने भी कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हेसन ने आरसीबी के विस्फोटक मध्य के बारे में कहा, "महिपाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती दौर में उन्हें चोट लग गई थी इसलिए वे कुछ मैचों से दूर रहे। बाद में उन्होंने टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।"वहीं, मैक्सवेल के बारे में बात करते हुए हेसन ने आगे बताया कि, "जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता गया मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करते हुए टीम में योगदान दिया।"उन्होंने डु प्लेसिस की कप्तानी का भी समर्थन करते हुए कहा कि डु प्लेसिस के पास सभी को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है। वहीं, विराट कोहली टीम के एक मुख्य खिलाड़ी है, उन्होंने शुरुआत के मैचों में अपने बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दिया था लेकिन पिछले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही आरसीबी के लिए जिताऊं पारी खेला, जिससे उनकी बल्लेबाजी की आलोचना करने वाले आलोचकों को उन्होंने करारा जवाब दिया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Bangalore , Mike Hesson , Dinesh Kartik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD