Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ्रेंच ओपन : लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर अगले राउंड में पहुंचे स्टेफानोस सितसिपास

Sports News, Tennis, Tennis Player, Lorenzo Musetti, Stefanos Tsitsipas, French Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

दुनिया के चौथे नंबर के टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने फिलिप-चैटियरएरिना में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को 5-7, 4-6, 6-2, 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली। मैच के बाद सितसिपास ने कहा, "जीत आसानी से नहीं मिलतीं। मैंने हार नहीं माना और इसलिए मैं यहां अच्छा कर पाया।"उन्होंने आगे कहा, "आप वास्तव में दो सेट जीतने के बाद पीछे जाने के बारे में कभी नहीं सोचते हैं। आप आखिरी तक जीतने की कोशिश करते हैं। आप बस चाहते हैं कि लंबे समय तक अच्छा खेले।"दो साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है, जब सितसिपास ने पेरिस में शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन किया है। 

वह क्ले-कोर्ट ग्रैंड स्लैम के पुनर्निर्धारित सीजन में सितंबर 2020 में स्पेन के जौम मुनार के खिलाफ दो सेटों के बाद वापसी की थी। सितसिपास ने 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन में राफेल नडाल के खिलाफ इस कारनामे को फिर से दोहराया था। 20 वर्षीय मुसेट्टी 2021 में फ्रेंच ओपन में लगातार दूसरे वर्ष के लिए टूर्नामेंट के पसंदीदा नोवाक जोकोविच भिड़े थे। उन्होंने 2021 के चौथे दौर में सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ दो टाई-ब्रेक जीते, लेकिन जोकोविच ने उस साल रोलैंड गैरोस में जीत हासिल की थी। अब सितसिपास का सामना चेक क्वालीफायर जेडेनक कोलार से होगा, जिन्होंने मंगलवार को पहले फ्रांस के लुकास पॉइल को 6-3, 4-6, 7-5, 6-4 से हराया था।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Lorenzo Musetti , Stefanos Tsitsipas , French Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD