Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी को लेकर डेविड मिलर ने किया खुलासा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Gujarat Titans, David Miller
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज डेविड मिलर ने खुलासा किया है कि मंगलवार रात यहां ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में बल्लेबाजी करने उतरे तो वह 'नर्वस' थे। लेकिन, कप्तान हार्दिक पांड्या ने अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेलने को कहा और किसी और चीज के बारे में न सोचने के लिए कहा। राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 188 रनों का पीछा करते हुए, सीमित ओवरों के विशेषज्ञ मिलर ने नाबाद 68 रन में तीन चौके और पांच छक्के जड़े और टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीकी ने कहा, "मैं बल्लेबाजी करने के लिए जब क्रीज पर आया तो थोड़ा नर्वस था, लेकिन हार्दिक पांड्या ने कहा कि आपको पता है आगे क्या करना है। चलिए कुछ अच्छे क्रिकेट शॉट खेलते हैं। 

उसके बाद उन्होंने अपने कप्तान के साथ एक उपयोगी नाबाद साझेदारी का आनंद लिया।"मिलर ने यह भी संकेत दिया कि विकेटों के बीच कड़ी मेहनत करने से उनका दिमाग अन्य विचारों से दूर रहता है। हार्दिक बहुत तेज नहीं दौड़ रहे थे, लेकिन मुझे विकेटों के बीच दौड़ने में काफी मजा आता है। 32 वर्षीय मिलर ने आगे बताया कि, "मैं 12 साल से आईपीएल में खेल रहा हूं और यह दूसरी बार है जब मैंने यहां क्वालीफाई किया है। आईपीएल 2022 के फाइनल में होना विशेष महसूस होता है और जाहिर तौर पर लड़कों को फाइनल में ले जाना बहुत अच्छा था।"हार्दिक ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। साथ ही शुभमन गिल, मैथ्यू वेड ने बहुत अच्छी शुरूआत की, जिसकी बदौलत टीम ने जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Gujarat Titans , David Miller

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD