Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

फाइनल में पहुंचने के बाद ज्यादा दबाव महसूस नहीं कर रहे : हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Gujarat Titans, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस को अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचाने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह अब ज्यादा दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं और पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं। डेविड मिलर (38 गेंद पर नाबाद 68 रन) और हार्दिक (27 गेंद पर नाबाद 40 रन) की शानदार पारियों ने गुजरात टाइटंस को ईडन गार्डन्स में मंगलवार को अपने पहले सत्र में आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचा दिया और क्वालीफायर 1 में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से जीत दर्ज की। मिलर और कप्तान हार्दिक ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 106 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज मैच को अंत तक ले गए और पारी को आगे बढ़ाया। गुजरात अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर-2 के साथ फाइनल खेलेगा। हार्दिक के अनुसार, उनके बेटे, पत्नी और भाई ने उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक रहने देने में बड़ी भूमिका निभाई है। गुजरात के कप्तान ने मैच के बाद कहा कि, "मैंने अपने जीवन में चीजों को संतुलित करना शुरू कर दिया है। 

पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा हूं। अंत में, मेरे परिवार, मेरे बेटे, मेरी पत्नी और मेरे भाई ने भी एक बड़ी भूमिका निभाई है। मैं घर जाने और परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए उत्सुक हूं।"कप्तान ने क्रमश: गेंद और बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान के लिए राशिद खान और डेविड मिलर की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "राशिद ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, मुझे मिलर पर भी गर्व है, जिस तरह से दोनों बल्लेबाजों ने सीजन में अपनी पारियों को अंजाम दिया वो वाकई काबिले तारीफ है।"स्टार ऑलराउंडर ने यह भी उल्लेख किया कि उनकी टीम के अलग-अलग चरित्र हैं और सभी की अलग-अलग योजनाएं हैं। अपनी बल्लेबाजी की स्थिति के बारे में बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि वह वहां बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं जहां उनकी टीम को रनों की आवश्यकता होती है। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि, "जहां भी मेरी टीम को मुझे खेलने की आवश्यकता होती है मैं वहां जरूर खेलता हूं। मुझे टीम के लिए खेलकर सफलता मिली है। हमारे पास जो बल्लेबाजी क्रम है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई इसमें शामिल हो। हम उन बल्लेबाजों की भी सराहना करते हैं, जो 10, 15 और 20 रन की पारी खेलते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Gujarat Titans , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD