सड़कों पर उतरे कश्मीरी पंडित, बोले- हमें यहां से जल्दी निकालो... यहां मरने के लिए नहीं रहना

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

सड़कों पर उतरे कश्मीरी पंडित, बोले- हमें यहां से जल्दी निकालो... यहां मरने के लिए नहीं रहना

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, The Kashmir Files, Kasmiri Pandits, Rahul Bhatt, Rahul Bhatt Death
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 May 2022

Last updated on: May 21, 2022, 00:00 IST

आज कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या हुए 10 दिन हो चुके  हैं। कश्मीरी पंडितों का गुस्सा चरम पर है। आज यानी शनिवार  कश्मीरी पंडितों ने श्रीनगर के राजबाग से लाल चौक तक रैली निकाली। यहां बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित जमा हुए और अपना रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसी बडगाम, भाजपा और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद लाल चौक पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीरी पंडित कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर तैनाती की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी एक ही मांग है कि उन्हें भारत में कहीं भी लेकिन कश्मीर घाटी के बाहर ट्रांसफर किया जाए।

कश्मीर पंडितों का कहना है कि वो कश्मीर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ट्रांसफर से कम, सरकार के किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्हें कश्मीर से बाहर ट्रांसफर किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वे लोग पिछले दस दिनों से घाटी में अलग-अलग जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें कश्मीर से बाहर भेज दिया जाए। वे यहां मरने के लिए नहीं रहेंगे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि सरकार अभी तक क्यों नहीं जागी है। कितने निर्दोष लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आखिर मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।

वहीं, राहुल भट की हत्या के दसवें दिन कश्मीरी पंडितों ने झेलम नदी में फूल विसर्जित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। बडगाम में भी कश्मीर पंडितों ने प्रदर्शन किया। अनंतनाग के मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक मुंडन करवाया। वहीं शनिवार को झेलम नदी में फूल विसर्जित कर कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट को श्रद्धांजली दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग झेलम नदी के किनारे पहुंचे। सभी ने नम आंखों के साथ राहुल भट को याद करते हुए नमन किया। इतना ही नहीं राहुल की हत्या के दसवें दिन अनंतनाग के मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक मुंडन करवा कर उन्हें श्रद्धांजली दी। 

कैसे हुई थी राहुल भट की हत्या

कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे। आतंकियाें ने ऑफिस में घुसकर उनपर हमला किया और राहुल पर गोलियां बरसा दी। इसके साथ ही आतंकियों ने वहां पूरे इलाके में पोस्टर लगा दिए जिसमें लिखा थी- सभी कश्मीरी पंडित यहां से चले जाओ। नहीं जाओगे तो मरने के लिए तैयार रहो। तुम सब मरोगे। राहुल भट्ट की मौत के बाद कश्मीरी पंडितों में खूब रोश है और वह अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , The Kashmir Files , Kasmiri Pandits , Rahul Bhatt , Rahul Bhatt Death

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD