Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर कसा तंज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kevin Pietersen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 21 May 2022

Last updated on: May 21, 2022, 00:00 IST

हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट में विफलताओं को लेकर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर तंज कसा है और कहा कि इससे बाहर आने वाले खिलाड़ियों का स्तर खराब है और यही हाल के वर्षों में देश की टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण है। इंग्लैंड ने पिछले 17 टेस्ट में से सिर्फ एक मैच जीता है और वर्तमान में नौ टीमों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में सबसे नीचे है। वे दो जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहे होंगे। उम्मीद है कि नए कप्तान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की अध्यक्षता में नए कोचिंग स्टाफ के तहत इंग्लैंड अपनी किस्मत बदल सकेगा। 

चार बार के एशेज विजेता पीटरसन ने उम्मीद जताई कि मैकुलम और स्टोक्स टेस्ट टीम को बेहतर रूप से पटरी पर लाने की कोशिश कर सकते हैं। पीटरसन ने बेटवे इनसाइडर पर कहा, "इंग्लैंड के कोच पद के लिए ब्रेंडन मैकुलम की नियुक्ति से खुश हूं। इंग्लैंड के टेस्ट मैच कोच के रूप में मैकुलम एक बहुत ही दिलचस्प विकल्प है। मुझे लगता है कि उनका क्रिकेट का ब्रांड वही होगा जो रॉब की (इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट प्रबंध निदेशक) और बेन स्टोक्स ने सोचा है।"उन्होंने कहा, "उनको कुछ बदलने की जरूरत है और यह सकारात्मक बदलाव है। इंग्लैंड में अब बहुत अनुशासन होगा, लेकिन स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खिलाड़ी भी बिना डरे अपने स्वभाविक गेम खेल सकेंगे। मैकुलम भी इंग्लैंड की हालिया विफलताओं से डरे नहीं। वह केवल सकारात्मकता चीजों के बारे में सोचे और आगे बढ़े।"पूर्व क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि मैकुलम अपने इंग्लैंड के कोचिंग कार्यकाल के दौरान अपने खिलाड़ी से अधिक लाभ लेना चाहेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kevin Pietersen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD