Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आगामी नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने मंत्रियो, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई आगामी रणनीति

 Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harpal Singh Cheema, Dr. Vijay Singla, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब में होने वाले नगर निगमों के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) ने कमर कस ली है। वीरवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायतों से संबंधित मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, शिक्षा मंत्री मीत हेयर, सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला समेत अन्य विधायक भी उपस्थित थे, जिनके साथ चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा हुई। बता दें कि जलंधर, अमृतसर,  लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों के चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रह चुका है। 

इन जिलों में आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई और विरोधी दलों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया था। अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी नगर निगम चुनावों में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है।आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग है कि पंजाब में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के हित में बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। आप सरकार के फैसले और कार्यों का असर भी नगर निगम चुनावों पर पड़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी  इन चुनावों में सभी सीटों पर ईमानदार उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़ी जाएगी। बैठक में जरनैल सिंह ने कहा कि हम जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Singh Cheema , Dr. Vijay Singla , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD