ज्ञानवापी पर बोलीं रुबीना- अगर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है तो ये जमीन हिंदू भाइयों को मिलनी चाहिए

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्ञानवापी पर बोलीं रुबीना- अगर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है तो ये जमीन हिंदू भाइयों को मिलनी चाहिए

Rubina Khanum, Samajwadi Party, All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद नेताओं की बयानबाजियां शुरू हो गई है। हिंदू पक्ष वाले कह रहे हैं, बाबा जी मिल गए वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं बल्कि एक फव्वारा है जो हर मस्जिद में होता है। अब अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक नया बयान दिया है। रुबीना ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा है कि यदि यह साबित हो जाता है कि वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो हमारे कौम को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देना चाहिए।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रुबीना ने इस तरह का बयान दिया हो।

रुबीना ने इससे पहले हिजाब को लेकर भी बयान दिया था कि यदि कोई हमारे हिजाब पर हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। दूसरा बयान रुबीना ने लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश ना करें, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे। रुबीना की इस बयान बाजी के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज भी हुआ था। ज्ञानवापी के लेकर रुबीना ने कहा कि आजकल जो यह ज्ञान वापी मस्जिद का मसला चल रहा है, यह मामला बहुत ज्यादा चारों तरफ फैला है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है वहां प्राचीनकाल में मंदिर था।मैं मानती हूं इस मामले में हिंदू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्राचीन काल में मंदिर था और किसी शासक ने जबरदस्ती इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी। अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए।

हमारे मुस्लिम समाज को, उलेमाओं को, धर्म गुरुओं को समझना चाहिए कि किसी भी कब्जा की हुई जमीन पर, किसी भी छीनी हुई जमीन पर बल पूर्वक कब्जा किया गया है तो हमारे इस्लाम में वहां पर नमाज पढ़ना हराम है।वहीं रुबीना ने भारत सरकार से मांग की कि इसकी सुप्रीम कोर्ट के जरिए उच्च स्तरीय तरीके से जांच कराई जाए और यह दावा सही निकलता है तो जमीन हिंदू पक्ष को जानी चाहिए और अगर ये दावा गलत निकलता है तो फिर हिंदू पक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से यह दावा छोड़ना होगा, और ये जमीन मुसलमानों को मस्जिद के लिए वापस देना चाहिए। आपस में लड़कर कोई फायदा नहीं होगा। कोर्ट का विश्वास होना चाहिए कोर्ट का जो भी फैसला होगा सबको मानना चाहिए। 

 

Tags: Rubina Khanum , Samajwadi Party , All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD