Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कमजोर कड़ी कौन' की शूटिंग के बाद नीना गुप्ता को एमआरआई के लिए जाना पड़ा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Neena Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। उन्होंने कई फिल्में और सीरियल्स में काम किया। जिसमें 'गांधी', 'वो छोकरी', 'बधाई हो', 'सांस', 'यात्रा', 'कमजोर कड़ी कौन' शामिल है। टीवी और फिल्मों के अलावा, उन्होंने ओटीटी के लिए भी काम किया। उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा 'पंचायत' में अपनी अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता। अपने करियर के कुछ मुश्किल दिनों को याद करते हुए नीना गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, मैंने टीवी शो 'कमजोर कड़ी कौन' को होस्ट किया था। जब मुझे शो का ऑफर मिला, तो मैं थोड़ा हिचकिचा रही थी। मैंने शो के लिए प्रैक्टिस एक महीने पहले ही शुरू कर दी थी। शो के कुछ नियम थे जिनका मुझे पालन करना था, जैसे कि मुझे केवल ब्लैक ड्रेस ही पहननी थी। रिहर्सल ने मेरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला था। एक दिन मेरी हालत काफी बिगड़ गई। मुझे शूटिंग के बाद तुरंत एमआरआई के लिए जाना पड़ा। नीना ने कहा, तमाम कोशिशों के बावजूद, दर्शकों को यह शो कुछ खास पसंद नहीं आया। शो फ्लॉप रहा। 

नीना ने बताया कि उन्होंने 1983 में कॉमेडी फिल्म 'जाने भी दो यारो' में हिंदी सिनेमा के कुछ बड़ी हस्तियों के साथ काम किया। 'जाने भी दो यारो' में अपने अनुभवों को साझा करते हुए, उन्होंने बताया, जब हमने उस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो हम इसकी रिहर्सल एक नाटक की तरह करते थे। मेरा रवि वासवानी के साथ एक सीन था, हालांकि फिल्म लंबी होने के कारण उस सीन को काट दिया गया। फिल्म को करने में काफी मजा आया था। आपको बता दें कि एक तरफ नीना गुप्ता 'पंचायत' के साथ प्राइम वीडियो पर आने वाली है तो वहीं उनकी बेटी मसाबा गुप्ता 'मॉडर्न लव: मुंबई' के साथ प्राइम वीडियो पर राज करने वाली है। नीना गुप्ता कहती है, दर्शकों के प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पाती हूं कि फैंस ने मेरा साथ हर कदम पर दिया है। टीवी से फिल्मों का सफर उनके प्यार के कारण ही पूरा हो पाया है। मैं वास्तव में भगवान की शुक्रगुजार हूं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Neena Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD