Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर्षल पटेल देश के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाजों में से एक : सचिन तेंदुलकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Banglore, Harshal Patel, Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हर्षल पटेल के डेथ आवरों में शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हर्षल ने अपनी विविधताओं को खूबसूरती से तराशा है, यही वजह है कि 31 वर्षीय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले कुछ सत्रों में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पटेल ने आईपीएल 2021 में 15 मैचों में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किया था, जिसमें विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 5/27 रहा। नए सीजन से पहले, उन्हें मेगा नीलामी में बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने 10.75 करोड़ रुपये में वापस खरीदा और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 18 विकेट लेकर अपनी टीम को निराश नहीं किया है। कुल मिलाकर अपने आईपीएल करियर में पटेल ने 96 विकेट लिए हैं और इस सीजन में आईपीएल में विकेटों के शतक पर नजरें गड़ाए हुए हैं। आरसीबी के फिलहाल 13 मैचों में 14 अंक हैं और अगर वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच भारी अंतर से जीत लेती है तो उसके पास अंतिम चार में जगह बनाने का मौका है। 

और टीम इस वक्त पटेल पर भरोसा करेगी। तेंदुलकर का मानना है कि पटेल भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनमोल रतन हो सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, दिग्गज क्रि केटर ने पटेल को डेथ ओवरों में सबसे शक्तिशाली गेंदबाजों में से एक बताया। उन्होंने कहा, "पंजाब केवल 209 रन बनाने में सक्षम हुआ और वह केवल हर्षल पटेल की वजह से। उनकी गेंदबाजी में हर मैच के साथ सुधार हुआ है क्योंकि वह अपनी विविधता को खूबसूरती से छिपाने में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि जब डेथ ओवरों में गेंदबाजी की बात आती है तो वो देश के अग्रणी गेंदबाजों में से एक हैं।"पंजाब किंग्स 13 मई को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 240-250 के स्कोर तक पहुंचती दिख रही थी, लेकिन 209 तक ही पहुंच पाई। पटेल ने 8.50 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 4-0-34-4 के शानदार आंकड़े हासिल किए। ग्रुप चरण के टीम के अंतिम मैच में आरसीबी की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत में हर्षल को अहम भूमिका निभानी होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Banglore , Harshal Patel , Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD