ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर बोले तजिंदर बग्गा- महादेव हम आएंगे, शिवलिंग वही सजाएंगे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर बोले तजिंदर बग्गा- महादेव हम आएंगे, शिवलिंग वही सजाएंगे

 Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest, Gyanvapi Masjid, Gyanvapi Masjid Survey
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

दावा किया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान कुएं में शिवलिंग मिला है। कोर्ट ने शिवलिंग वाली जगह को सील करने का आदेश दे दिया है। अब इस मामले ने पूरे देश में तूल पकड़ लिया है। सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लिखा- महादेव हम आएंगे, शिवलिंग वही सजाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- "सत्य" को आप कितना भी छुपा लीजिये लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि "सत्य ही शिव" है। बाबा की जय,  हर हर महादेव।

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे - आप हुकूमत को नहीं बदल सकते क्योंकि आपका वोट बैंक कभी नहीं रहा। पहले बाबरी हुआ, अब ज्ञानवापी का हो रहा है। तुमने मक्कारी से बाबरी मस्जिद को छिना, लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे। ज्ञानवापी मस्जिद थी है और रहेगी। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी, आप, कांग्रेस  और सपा चाहती हैं कि आप मुसलमान हो तो सिर्फ अपने घर में रहो। ज्ञानवापी का मसला चल रहा है। क्या कांग्रेस, बसपा, आप और सपा इस मसले पर बोलीं ? सब ख़ामोश हैं क्योंकि आपका वोट बैंक नहीं रहा। 

अब तक क्या हुआ- 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे तो खत्म हो गया, लेकिन दावों पर तूफान खड़ा हो गया। तीसरे और आखिरी दिन सर्वे का काम पूरा करते ही जैसे ही टीम बाहर आई तो हिंदू पक्ष शिवलिंग मिलने का दावा करने लगे। हिंदू पक्ष के मुताबिक, जैसे ही वजूखाने का पानी निकाला गया, सभी झूम उठे, क्योंकि वहां 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग था।आपको बताते चलें कि इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया था। उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आर पी सिंह को अंदर ना जाने देने की वजह ये है कि उन्होंने सूचनाएं लीक की थी। सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं।वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD