Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन पर विचार ना करना गलत : माइकल वॉन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, England Cricket, Michael Vaughan, Gary Kirsten
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने देश की टेस्ट टीम का मार्गदर्शन करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम को नियुक्त करने पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन इस काम के लिए बेहतर थे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान 40 वर्षीय मैकुलम को हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेट प्रबंध निदेशक रॉब की ने टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया था। मैकुलम आईपीएल 2022 सीजन के अंत में केकेआर के कोच के पद से हट जाएंगे और 2 जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आगामी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम में शामिल होंगे। वॉन ने मैकुलम की नियुक्ति पर सवाल उठाए हुए टेलीग्राफ में कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी को अनुभव की कमी है और टीम को टेस्ट में आगे बढ़ाने में कई प्रकार की समस्या आ सकती है। वॉन ने कहा, "उन्हें बहुत जल्दी ही कई सुधार करने पड़ेंगे, लेकिन अगर यह जल्दी नहीं होता है, तो उनकी नियुक्ति के बारे में सवाल पूछे जाएंगे और यह देखना दिलचस्प होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , England Cricket , Michael Vaughan , Gary Kirsten

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD