CM उद्धव में हिम्मत है तो हनुमान चालीसा पढ़ें, नहीं तो औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाएं: नवनीत राणा

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CM उद्धव में हिम्मत है तो हनुमान चालीसा पढ़ें, नहीं तो औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाएं: नवनीत राणा

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana, Udhav Thackeray
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा उद्धव ठाकरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। उन्होंने एक बार फिर हनुमान चालीसा को बहस का मुद्दा बना लिया है। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने शनिवार को दिल्ली के CP स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हुनमान चालीसा का पाठ किया। दोनों 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर 8.30 बजे मंदिर पहुंचे थे।वहीं दूसरी ओर आज मुंबई में शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक रैली करने वाले हैं। इसे लेकर राणा दंपती ने उन्हें चैलेंज किया है। नवनीत राणा ने कहा है कि आज हिम्मत है तो सीएम उद्धव ठाकरे हनुमान चालीसा के साथ अपनी रैली शुरू करें, नहीं तो औरंगजेब की कब्र पर जाकर फूल चढ़ाएं।  आपकी  जानकरी के लिए बता दें कि सांसद नवनीत राणा सीएम उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान कर राजद्रोह का आरोप झेल रही हैं। नवनीत राणा अपने पति के साथ आज दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और आरती के लिए पहुंची हुई हैं।

क्या है पूरा मामला- 

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और 2 बार हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

राणा दंपती को 12 दिन जेल में रहने के बाद कोर्ट से जमानत मिल थी। जमानत देते समय अदालत ने कई शर्तें भी रखी थीं, जिनका उल्लंघन करते हुए जमानत रद्द की जा सकती थी। ऐसी ही एक शर्त में यह भी शामिल है कि नवनीत राणा और उनके पति मामले को लेकर मीडिया में कोई बयान जारी नहीं कर सकते। हालांकि नवनीत राणा ने अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मीडिया से बात की और गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों संजय राउत ने नवनीत राणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा था कि जो भी शिवसेना और मातोश्री की ओर आंख उठाकर देखेगा, उन्हें जमीन के 20 फीट नीचे गाड़ दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा कि उनके साथ जेल में महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा किए गए कथित खराब बर्ताव के मुद्दे को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे इसलिए वो दिल्ली जा रही हैं। इन दिनों नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा दिल्ली में हैं और लगातार उद्धव ठाकरे पर जुबानी वार कर रहे हैं।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Udhav Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD