Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगर मैं चयनकर्ता होता तो, दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप में जरूर मौका देता : हरभजन सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Dinesh Karthik, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर वह भारत के चयनकर्ता होते तो, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में मौका जरूर देते। आईपीएल 2022 में कार्तिक ने बैंगलोर के लिए प्रभावशाली फिनिशर रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 68.50 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। इस वर्ष विश्व कप में भारतीय टीम में वापसी के लिए कार्तिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हरभजन ने कहा, "दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी ऑफ साइड की तुलना में लेग साइड शॉट्स में बहुत अच्छे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर वह अपने खेल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।

"हरभजन ने आगे कहा, "मेरे लिए अगर किसी ने इस पूरे आईपीएल में फिनिशर की सबसे अच्छी भूमिका निभाई है, तो वह दिनेश कार्तिक हैं। अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं उन्हें विश्व कप टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौका जरूर देता। भारत के विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में वह इसके हकदार हैं।"विश्व कप में भारतीय टीम के लिए फिनिशर के रूप में अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर हरभजन को लगता है कि हार्दिक पांड्या पारी को अंतिम रूप देने के लिए कार्तिक के साथ एक बेहतरीन जोड़ी हो सकती है। बैंगलोर के मुख्य कोच संजय बांगर ने आरसीबी शो के एक एपिसोड में कहा कि कार्तिक टीम के लिए लगातार फिनिशिंग रोल के अलावा टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Dinesh Karthik , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD