Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा वर्तमान और पूर्व पार्षद 'आप' में हुए शामिल

'आप' पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और पंजाब सरकार के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने पार्टी में कराया शामिल

Jarnail Singh, Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब में इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को होशियारपुर नगर निगम में पार्टी को उस समय एक बड़ी मजबूती मिली जब आधा दर्जन से ज्यादा वर्तमान और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, पंजाब सरकार के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, विधायक डॉ बलबीर सिंह, रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल की मौजूदगी में सभी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में होशियार नगर निगम के वर्तमान पार्षद मोनिका कटरा, बलविंदर कौर और बिमला देवी शामिल हुए एवं पूर्व पार्षद तीरथ सिंह, कमल कटारिया और कुलमिंदर सिंह हुंडाल ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इनके साथ स्थानीय नेता बलविंदर कटरा और मनजीत सिंह भी आप में शामिल हुए। सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार और पंजाब के भगवंत मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी को पंजाब और देशभर में मजबूत बना रहे हैं। विधानसभा चुनावों की तरह आने वाले नगर निगम चुनावों में भी आम आदमी पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी और सभी नगर निगमों में अपना मेयर बनाएगी। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के होशियारपुर लोकसभा के प्रभारी हरमिंदर सिंह बक्शी, जिला प्रधान दलीप ओहनी, जिला सचिव करमजीत कौर और वरिंदर शर्मा बिंदु व अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Jarnail Singh , Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD