नवनीत राणा की CM उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती- जहां से उद्धव चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से लड़ूंगी

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवनीत राणा की CM उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती- जहां से उद्धव चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से लड़ूंगी

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana, Udhav Thackeray
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर एक बार फिर हमला बोला है। नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे चुनौती देकर कहा है- उद्धव ठाकरे जी आपको जहां से चुनाव लड़ना है बता दीजिए मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगी। मैं और रवि राणा 14 मई को शनिवार के दिन सुबह 9 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महा आरती करेंगे ताकि महाराष्ट्र में जो उद्धव सरकार के चलते संकट है वो दूर हो।नवनीत राणा ने कहा- जिन महान नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था उनके खिलाफ अंग्रेजों ने राष्ट्रद्रोह की धारा लगाई थी। संसद मे राष्ट्रद्रोह कानून पर अगर बदलाव के लिए बिल लाया जाता है तो मैं उसका समर्थन करूंगी। हम लड़ने वालों में हैं , डरने वालों में नहीं। मैं 23 मई को विशेषाधिकार समिति के सामने अपनी बात रखूंगी।  उद्धव सरकार ने जो अत्याचार किए हैं, उसकी सजा जनता इन्हें जरूर देंगी। जनता बताएगी कि हनुमान और राम का विरोध करने वालों के साथ जनता क्या करती है। जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है। मुझे जिस तरीके का आर्डर कोर्ट ने दिया है, उसका सम्मान करती हूं, उस पर कुछ नहीं कहूंगी।

संजय राउत को भी नहीं छोड़ा- 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों संजय राउत ने नवनीत राणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा था कि जो भी शिवसेना और मातोश्री की ओर आंख उठाकर देखेगा, उन्हें जमीन के 20 फीट नीचे गाड़ दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सोमवार को कहा कि उनके साथ जेल में महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा किए गए कथित खराब बर्ताव के मुद्दे को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे। जमानत शर्तों का उल्लंघन करने पर राणा दंपति के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस एक बार फिर अदालत पहुंची है।

क्या है पूरा मामला- 

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Udhav Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD