Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

साउथ या नॉर्थ की बात नहीं, दर्शक चाहते है अच्छी, मज़ेदार फिल्मे : बॉलीवुड पर बोले जैकी भगनानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News,  Jackky Bhagnani, Pushpa, RRR, KGF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की फिल्मो ने अपने रिकॉर्ड तोड़ बॉक्सऑफिस कलेक्शन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में  फिल्म निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी ने बॉलीवुड सिनेमा को लेकर अपनी राय पेश की। कई फिल्मों के साथ वापसी कर रहे जैकी भगनानी बड़े पर्दे पर एक्शन से लेकर ड्रामा तक के सभी जॉनर के लिए, इंटरेस्टिंग कंटेंट लाना चाहते हैं। जैकी ने बॉलीवुड सिनेमा के हालात के बारे में बात करते हुए कहा, “हमें अच्छी कॉमर्शियल फिल्में बनाने की जरूरत है, जो पूरे भारत में पसंद की जाएं. मैं पिछली कुछ फिल्मों की सफलता को सिनेमा के रिवाइवल के एक बड़े संकेत के रूप में देख रहा हूं. दर्शक हमें कुछ बताना चाहते हैं, जिसे हमें सुनना चाहिए।

यह नॉर्थ या साउथ के बारे में नहीं है, बल्कि अच्छी क्वालिटी वाले एंटरटेनमेंट कंटेंट के बारे में है।  फिल्म में अच्छे म्यूजिक के साथ-साथ एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा इन सब का भी सही संतुलन होना ज़रूरी है ।मैं इस शैली को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। मैं अच्छी व्यावसायिक मनोरंजन फिल्में बनाना चाहता हूं जिस से हर आम आदमी जुड़ सके और एंटरटेन हो सके।"  आज कल OTT के कारण काफी अलग अलग तरह की ऑडियंस के लिए अलग अलग तरह के निष् कंटेंट प्रोड्यूस किये जा रहे है जिसे किसी ख़ास  क्लास  या तबके के लोग पसंद करते है लेकिन पुष्पा, RRR और KGF की कामयाबी ने बता दिया है की पूरे देश की ऑडियंस अच्छी मनोरंजन से भरपूर फिल्मो को पसंद करती है। 

 जैकी का कहना है, “यूनिवर्सल फिल्मों का मतलब यह नहीं है कि वे बड़े स्लो ढंग से बना इंटेलेक्चुअल कंटेंट हो और मुख्य रूप से कलाकारों के स्टार पुल पर सवार होता है. बल्कि मैं अच्छी तरह से लिखा और प्रोड्यूस किया हुआ कॉमर्शियल एंटरटेनमेंट कंटेंट बनाना चाहता हूं, जिसमे ड्रामा के साथ-साथ ऐतिहासिक और पौराणिक सामग्री भी मौजूद हो, आखिरकार मैं एक मास एंटरटेनमेंट विचारधारा से आता हूं।.”जैकी केपिता वाशु भगनानी का नाम बॉलीवुड के नामचीन प्रोड्यूसर्स में सबसे ऊपर आता  जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स के तहत कई सुपर हिट फिल्मे दी है जिनमे कुली नंबर 1, बीवी  नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मिया और ऐसी अनेको फिल्मे  शामिल है।  

जैकी का कहना है की "कुछ समय पहले तक मेरे पिता  और उनके साथ के कई प्रोड्यूसर्स हर तरह की, सिनेमा घरो में जाने वाली, ऑडिएंस के लिए फिल्मे बनाते थे। बेशक उस कंटेंट को आज के दौर के मुताबिक थोड़ा और निखारने की ज़रुरत है ताकि वो आज की पीढ़ी को भी लुभा सके।  यही मेरा विज़न है और मेरी आने वाली फिल्मो में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। "   जैकी द्वारा निर्मित आने वाली फिल्मे है, टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘गणपथ’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’, जो एक एक्शन-कॉमेडी है और जिसमे अपनी पीढ़ी के दो सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को आप एक साथ देखेंगे।  .

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jackky Bhagnani , Pushpa , RRR , KGF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD