Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करें उमरान मलिक : वीवीएस लक्ष्मण

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Umran Malik, VVS Laxman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट निदेशक वी.वी.एस. लक्ष्मण ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सलाह दी है कि वह अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑन और ऑफ फील्ड पर उन्हें अपने ध्यान को भटकने से रोकना होगा। उमरान ने 5 मई को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंदबाजी की, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। लक्ष्मण ने ड्रीम सेट गो कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि, "जब आप उच्चतम स्तर पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत जल्द आपको एहसास होता है कि आपको गेंदबाजी को और अच्छा करना होगा, जिससे बल्लेबाजों पर अधिक दबाव बनाया जा सके।

"पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि उमरान या देश के लिए खेलने वाला कोई भी व्यक्ति बहुत जल्द गेंदबाजी के गुर सीख जाएगा। इसलिए बाउंसर फेंकना महत्वपूर्ण है।"भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत में टी20 विश्व कप में उमरान भारत के लिए खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, "मलिक मेरे पसंदीदा गेंदबाज हैं। मैं उन्हें भारतीय टीम में देखना चाहता हूं। जब भारत ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा तो उमरान मलिक को जसप्रीत बुमराह के साथ रखना चाहिए।"इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन चाहते थे कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को तुरंत टेस्ट टीम में शामिल करे, क्योंकि उनके चयन के लिए इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Umran Malik , VVS Laxman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD