Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

भूपेश बघेल ने अच्छे अफसरों की सराहना, लापरवाहों पर कार्रवाई की दी हिदायत

Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों जमीनी हकीकत को जानने लिए पूरे राज्य के दौरे पर हैं। इस प्रवास के दौरान जो तस्वीर उनके सामने आई है, उसके आधार पर उन्होंने अच्छा काम करने वाले सरकारी अफसरों की सराहना की तो वहीं लापरवाही बरतने वालों को हिदायतें दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दूसरे दिन आमजनों से मिले प्रतिक्रिया उपरांत लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री बघेल को गत दिवस बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गत दिवस हॉस्पिटल के निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा, अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी पृथक से रखने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री बघेल ने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या के लिए नरवा कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।

 

Tags: Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD