Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आईपीएल में बैंगलोर की सातवीं जीत, हैदराबाद को 67 रनों से चटाई धूल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Bangalore, Faf Du Plessis, Wanindu Hassranga, Sunrisers Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

वानिंदु हसरंगा (5/18) की घातक गेंदबाजी और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 73) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 67 रनों से मात दी। बैंगलोर के 192 रनों के जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवरों में 125 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी (58) और एडेन मार्करम (21) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। बैंगलोर की ओर से वानिंदु हसरंगा ने पांच सफलताएं लीं। वहीं, जोस हेजलवुड ने दो विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को पहले ही ओवर में दो झटके लगे, जहां मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा (0) को बोल्ड कर दिया। वहीं, कप्तान केन विलियमसन बदकिस्मत रहे, क्योंकि वह बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए। इसके बाद, राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 36 रन जोड़े। लेकिन 9वें ओवर में हसरंगा की गेंद पर मार्करम (21) विराट कोहली को कैच थमा बैेठे, जिससे उनके और त्रिपाठी के बीच 45 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। पांचवें नंबर पर आए निकोलस पूरन ने त्रिपाठी के साथ मिलकर धुआंधार बल्लेबाजी की, जिससे 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 89 रन पहुंच गया। 

लेकिन जीतने के लिए अभी भी 104 रनों की जरूरत थी। इसके बाद, 13वें ओवर में पूरन (19) हसरंगा द्वारा आउट करने के बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। दूसरे छोर पर त्रिपाठी रन बनाते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन हंसरगा ने सुचित (2) को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में हेजलवुड ने त्रिपाठी (58) और कार्तिक त्यागी (0) को आउट कर हैदराबाद की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फेर दिया, क्योंकि 15.5 ओवर में हैदराबाद ने सात विकेट खोकर 114 रन जोड़े, जीतने के लिए अभी भी 79 रन चाहिए थे। इसके बाद, 17वें ओवर में हसरंगा ने लगातार गेंदों पर शशांक सिंह (8) और उमरान मलिक (0) को आउट कर पांच विकेट हासिल कर लिया। 20वां ओवर डालने आए हर्षल ने भुवनेश्वर (8) को आउट कर हैदराबाद को 125 रनों पर ही समेट दिया, जिससे बैंगलोर ने 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। यह बैंगलोर की सीजन में सातवीं जीत है। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को मैच की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में झटका लगा, जब वह बिना खाता खोले सुचित की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस बीच, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 47 रन जोड़े। 

इसके बाद, कप्तान डु प्लेसिस ने चौका मारकर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 13वें ओवर में सुचित की गेंद पर पाटीदार (48) कैच आउट हो गए। साथ ही उनके और कप्तान के बीच 73 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। आखिरी के कुछ ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश की, जहां दोनों बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। 19वां ओवर फेंकने आए त्यागी ने मैक्सवेल (33) को चलता किया। इसके साथ ही कप्तान डु प्लेसिस और मैक्सवेल के बीच 37 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी समाप्त हो गई। मैच का आखिरी ओवर डालने आए फारूकी की गेंदों पर कार्तिक ने लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया, जिससे बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन पर पहुंच गया। कप्तान डु प्लेसिस 50 गेंदों में 73 रन और कार्तिक 8 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से जगदीश सुचित ने दो विकेट झटके। वहीं, कार्तिक त्यागी ने एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Bangalore , Faf Du Plessis , Wanindu Hassranga , Sunrisers Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD