Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वार्नर को लेकर सहवाग ने किया खुलासा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, David Warner, Virender Sehwag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले साल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में अनुशासनात्मक मुद्दे थे, और उनके इसी रवैये के कारण उन्हें सजा भी मिली थी। 35 वर्षीय वार्नर ने 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया और 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद जाने से पहले फ्रेंचाइजी के लिए पांच सीजन खेले, जहां से वह आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए। सहवाग ने क्रिकबज को बताया, "मैंने एक बार वार्नर पर अपना गुस्सा निकाला था, जिस तरह से वह दिल्ली टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। वह जब 2009 आए थे, तब पार्टियों में अधिक ध्यान देते थे। वहीं, अभ्यास मैचों में उनका कम मन लगता था। वह कुछ खिलाड़ियों के साथ लड़ाई में भी शामिल थे, जिससे कारण उन्हें दो मैचों से बाहर भी कर दिया गया था।"सहवाग ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी को सबक सिखाने के लिए आपको उन्हें बेंच पर बैठाना पड़ता था। क्योंकि वह एक नए खिलाड़ी थे, इसलिए उन्हें यह बताना महत्वपूर्ण था कि आप टीम के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं और आपकी जगह अन्य खिलाड़ी भी खेल सकते हैं।"हालांकि, सहवाग ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहले वार्नर को कप्तानी से हटाना और फिर 2021 सत्र के दौरान उन्हें पूरी तरह से बेंच बैठा देना गलत था। 

वार्नर आठ साल तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे और उन्होंने 95 मैचों में 49.46 की औसत और 142.59 की स्वस्थ स्ट्राइक से 4014 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हैदराबाद के साथ अपने कार्यकाल के दौरान 40 अर्धशतक और दो शतक बनाए और उन्हें 2016 में अपने पहले आईपीएल खिताब में मदद की। सहवाग ने कहा, "उनके आने से हैदराबाद को नुकसान दिल्ली कैपिटल्स का फायदा है।"उन्होंने कहा, "नए एसआरएच कप्तान केन विलियमसन बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इस साल उनका प्रदर्शन वैसा ही है जैसा कि पिछले सीजन में वार्नर का था, लेकिन वह हैदराबाद का अभी भी कप्तान है। आंकड़े लगभग समान है और वह अभी टीम में बने हुए हैं।"सहवाग ने पिछले साल विवाद के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि उनकी वार्नर की ऑफ-फील्ड टिप्पणी हैदराबाद टीम प्रबंधन के साथ अच्छी नहीं रही। उन्होंने (एसआरएच प्रबंधन) सोचा होगा कि उनका बाहर जाने की धारणा यह थी कि कप्तान को टीम में कम महत्व दिया जाता है और प्रबंधन द्वारा सारे निर्णय लिए जाते होंगे।"वार्नर को पहले 2021 में हैदराबाद प्रबंधन द्वारा कप्तान के रूप में हटा दिया गया था और फिर यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान उन्हें कई मैचों से बाहर कर दिया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , David Warner , Virender Sehwag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD