Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों सहित देश में 20 जगहों पर ईडी की छापेमारी

Enforcement Directorate, ED, Raid, IAS Pooja Singhal, Crime News India, Crime News, Jharkhand, Ranchi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

माइन्स लीज आवंटन और आय से अधिक निवेश से जुड़े मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा सहित कई अन्य लोगों के 20 से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह से ईडी की अलग-अलग टीमों ने रांची में लगभग आधा दर्जन जगहों पर छापे मारे। इसके अलावा एनसीआर, जयपुर, फरीदाबाद, बेंगलुरू, बिहार के मुजफ्फरपुर, झारखंड के खूंटी और कोलकाता में भी छापेमारी की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन छापों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। आईएएस पूजा सिंघल झारखंड में खान सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। उनके जिम्मे कई अन्य विभाग हैं। 

उनके पति अभिषेक झा रांची में पल्स नामक सुपर स्पेश्यिलटी हॉस्पिटल चलाते हैं। इसके अलावा उनके कई अन्य व्यवसाय हैं।

 ईडी सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में आईएएस एवं उनके पति द्वारा बड़े पैमाने पर राशि की लेनदेन हुई है। इनसे जुड़े दर्जनों कागजात और उनकी वैधता की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम झारखंड में खदानों के आवंटन से जुड़े कागजात भी खंगाल रही है। हाल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खदानों के आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कई दस्तावेज जारी किये थे। रांची में आईएएस के सरकारी आवास के साथ-साथ लालपुर स्थित हरिओम टावर की न्यू बिल्डिंग, पंचवटी रेजीडेंसी एवं अन्य जगहों पर सुबह छह बजे से ही छापेमारी की जा रही है। ईडी के ज्वायंट डायरेक्टर कपिल राज के अलावा कई बड़े अफसर रांची में कैंप कर रहे हैं। छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , Raid , IAS Pooja Singhal , Crime News India , Crime News , Jharkhand , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD