Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 21 रनों से दी मात, वार्नर बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Delhi Capitals, Rishab Pant, David Warner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

खलील अहमद (3/40) की गेंदबाजी और डेविड वार्नर (92 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 21 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। वहीं, शानदार बल्लेबाजी के लिए वार्नर को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम की तरफ से कप्तान केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। गेंदबाज खलील अहमद ने अपने पहले ओवर में हैदराबाद को पहला झटका शर्मा के रूप में दिया। उन्होंने शर्मा (7) को कुलदीप यादव के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। उनके बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। हैदराबाद को दूसरा झ्टका पांचवें ओवर में लगा। गेंदबाज नॉर्टजे ने कप्तान विलियम्सन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। 

वहीं, हैदराबाद ने पॉवरप्ले के दौरान दो विकेट खोकर 35 रन बनाए। इस दौरान दोनों नए बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे। मिशेल मार्श ने भी पहली सफलता हासिल की। उन्होंने राहुल त्रिपाठी (22) को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। टीम का स्कोर 50 रन भी पार नहीं हुआ था और इस दौरान हैदराबाद ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अब पूरन और मार्करम क्रीज पर मौजूद थे और एक लंबी पारी खेलने की योजना बना रहे थे। चौथे विकेट के लिए पूरन और मार्करम के बीच 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। मार्करम ने क्रीज पर आते ही धुंआधार बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया और टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद की। उन्होंने 25 गेदों पर तीन छक्के और चार चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। घाटक बल्लेबाज को गेंदबाद खलील अहमद ने अपने ओवर में चलता किया, जब उन्होंने बाउंड्री के लिए शॉट खेला तो कुलदीप यादव को कैच थमा बैठें। 13वें ओवर तक टीम का स्कोर चार विकेट पर 97 रन पर था। हैदराबाद के हाथों से मैच फिसलता ही जा रहा था। 

हालांकि, पूरन क्रीज पर बने हुए थे और नए बल्लेबाज शशांक सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि वे भी 10 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर के ओवर में नॉर्टजे को कैच थमा बैठे। उनके बाद एबोट क्रीज पर आए और वह भी 16वें ओवर में खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, दूसरी छोर पूरन अपनी बल्लेबाजी से आक्रामकता को जारी रखे हुए थे। उन्होंने 34 गेंदों पर छह छक्के और दो चौके की मदद से 62 रन की पारी खेली। इस दौरान शार्दुल ठाकुर की चौथी गेंद पर पूरन ने एक छक्का जड़ा, लेकिन पांचवी गेंद पर पॉवेल को कैच थमा बैठे। पूरन के आउट होने के बाद हैदराबाद ने मैच गंवा दिया था। उनके बाद कार्तिक त्यागी क्रीज पर आए और वह भी कुलदीप यादव के ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं, श्रेयस गोपाल और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए, लेकिन वह मैच जीताने में कामयाब नहीं रहे और हैदराबाद ने 21 रन से मैच को गंवा दिया। हालांकि, दोनों बल्लेबाज क्रमश: 9 और 5 के स्कोर पर नाबाद रहे। इस दौरान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए। हैदराबाद की यह लगातार तीसरी हार थी और आईपीएल अंक तालिका में 10 अंक के साथ छठवें स्थान पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली भी अंक तालिका में 10 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Delhi Capitals , Rishab Pant , David Warner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD