Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

50 दिनों में इतने ऐतिहासिक काम देश की किसी सरकार ने नहीं किया - जीवनज्योत कौर

नौजवानों के हाथ से टीका छीनकर टिफिन पकड़ा रहे भगवंत मान, मात्र डेढ़ महीने में 26500 सरकारी नौकरी निकाली - जीवनज्योत कौर

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jeevan Jyot Kaur, Amritpal Singh Sukhanand, Devinder Jeet Singh Laddi Dhos
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के 50 दिन पूरे होने पर मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और उनके कार्यों को अभूतपूर्व करार दिया। वीरवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रैंस कर 'आप' विधायक जीवनज्योत कौर, अमृतपाल सिंह सुखानंद, दविंदर सिंह लाडी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मान सरकार ने अपने 50 दिनों के कार्यकाल में नौजवानों को रोजगार, आमलोगों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया है। इतने कम समय में इतने महत्वपूर्ण काम पंजाब ही नहीं, देश के किसी भी राज्यों की सरकार ने आज तक नहीं किया है।अमृतसर पूर्व से आप विधायक जीवनज्योत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए मीडिया से कहा कि पंजाब के नौजवानों को पंजाब में ही अच्छी शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सके इस दिशा में मान सरकार तेजी से काम कर रही है। मात्र डेढ़ महीने में उन्होंने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में 26000 से ज्यादा नौकरी की रिक्तियों की घोषणा की है। 

75 सालों में पहली बार आज पंजाब के आम लोग यह महसूस कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार उनकी खुद की सरकार है। पंजाब के लोगों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ आम आदमी पार्टी को वोट दिया था, मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके भरोसे पर पूरी तरह खरा उतर रहे हैं।विधायक अमृतपाल सुखानंद ने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकार की तरह आप सरकार कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी पर नहीं चल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनावों के दौरान पजाब के लोगों से यह वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार कमीशन पर नहीं, मिशन पर काम करेगी। उनके 50 दिनों के कार्यों से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सरकार को काम से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी साजिश में फंसे बिना पंजाब के लोगों की खुशहाली के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।वहीं विधायक दविंदर सिंह लाडी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इतने कम समय में पंजाब के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक काम किये हैं। अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही उन्होंने नौजवानों के लिए 25000 नौकरी की घोषणा की। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए टॉल फ्री नं जारी किया, जिससे भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों के भीतर डर फैल गया। आने वाले समय में मान सरकार और भी नौकरियों की घोषणा करेगी व ऐतिहासिक फैसले लेगी।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jeevan Jyot Kaur , Amritpal Singh Sukhanand , Devinder Jeet Singh Laddi Dhos

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD