बड़ी खबर: करनाल में 4 आतंकी गिरफ्तार.. इनोवा में भरकर ले जा रहे थे असला-बारूद

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बड़ी खबर: करनाल में 4 आतंकी गिरफ्तार.. इनोवा में भरकर ले जा रहे थे असला-बारूद

Crime News Haryana, Karnal, Terrorist Arrested, Karnal Terrorist, Haryana Terrorist, Terrorist
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के करनाल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। चारों इनोवा गाड़ी से नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे, जहां से उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। खबर ये है कि IB को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी।खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई और उन्होंने मिलकर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास नाका लगाया। इनोवा गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी से तलाशी में असला बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चारों इनोवा सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करनाल SP गंगाराम पुनिया ने की। पुलिस इस मामले और तहकीकात कर रही है और ज्यादा जानकारी देने से मना कर रही है।


खबर है कि इनके पास इतनी गोलियां और बारूद मिला है जिससे ये लोग कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते थे। बताया जा रहा है कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है। इनको पकड़ने के लिए IB पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकियों की उम्र 20-25 साल के आसपास है।

खबर है कि मधुबन थाना में आतंकवादियों को ले जाया गया है, जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरडीएक्स होने की भी संभावना जताई है। इसकी जांच के लिए BDS(bomb disposal squad) बुलाया गया है।मधुबन थाना का मेन गेट बंद कर दिया है। अंदर आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। ऐसे में थाना में अपने कामों से आने वालों पर रोक लगा दी है। शिकायतकर्ताओं को भी वापस लौटाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों की शिकायतों पर जांच के लिए बुलाया गया था। उन्हें भी गेट से वापस भेज दिया है। पुलिस ने इनोवा को पुलिस थाना के सेंटर में खड़ा किया है। गाड़ी के चारों तरफ दूर-दूर तक कोई भी वस्तु नहीं है। बम गस्ता भी पूरी तरह से हरकत में है। जवानों द्वारा ईंटों से घेरा दिया जा रहा है। अगर गाड़ी किसी प्रकार का RDX मिलता है तो पुलिस इसके लिए सावधानी बरत रही है।

 

Tags: Crime News Haryana , Karnal , Terrorist Arrested , Karnal Terrorist , Haryana Terrorist , Terrorist

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD