टेंशन में उद्धव ठाकरे सरकार: लाउडस्पीकर मामले में राज ठाकरे को मिल रहा शिवसैनिकों का साथ

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टेंशन में उद्धव ठाकरे सरकार: लाउडस्पीकर मामले में राज ठाकरे को मिल रहा शिवसैनिकों का साथ

Raj Thackeray, Uddhav Thackeray, Loudspeaker Row, Eid, Hindu, Muslim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र से शिवसेना को टेंशन देने वाली एक खबर आ रही है। खबर है कि लाउडस्पीकर मामले में राज ठाकरे को शिवसैनिकों का समर्थन मिल रहा है। MNS चीफ राज ठाकरे की तरफ से मिली चेतावनी के बाद महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को ठाकरे ने हिंदुओं से मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का चलाने की अपील की थी। बुधवार को उन्होंने दोबारा साफ किया था कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।ET की रिपोर्ट के मुताबिक कई पुराने शिवसैनिक राज ठाकरे की बात से असहमति नहीं जता पा रहे हैं। ऐसे में राज्य की महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना को सतर्क रहकर काम करना पड़ रहा है। मुंबई के पूर्व शाखा प्रमुख का कहना है, हम कैसे असहत हो सकते हैं? बाला साहेब हमेशा इस बात पर बने रहे। राज ठाकरे से पहले ये मुद्दा हमें उठाना चाहिए था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बाल ठाकरे का पुराना वीडियो किया था ट्वीट

विवाद के बीच राज ठाकरे ने बाला साहेब का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, इसमें बाला साहेब सरकार आने पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो में बाला साहेब कहते हैं, जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी उस समय रास्ते में हो रहे नमाज को बंद करवाएं बिना हम नहीं रहेंगे। लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे आएंगे। वहीं, इससे पहले भी राज ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया था कि वह बाल ठाकरे की बात मानेंगे या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार की।

संजय राउत का बयान

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को राज्य में गैर-कानूनी स्पीकर होने की बात से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने राज ठाकरे के कामों को नौटंकी बताया है। राउत ने कहा- महाराष्ट्र में कोई भी गैर-कानूनी लाउडस्पीकर नहीं हैं। राज्य में पूर्ण शांति है। यह एक दिन की नौटंकी थी। रात गई बात गई। उन्होंने बाल ठाकरे के वीडियो को लेकर कहा, 'बाल ठाकरे और वीर सावरकर ने देश को हिंदुत्व सिखाया है।

 

Tags: Raj Thackeray , Uddhav Thackeray , Loudspeaker Row , Eid , Hindu , Muslim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD