महंगी" /> वाह MLA साहब: नामांकन भरने स्कूटर पर आए थे.. चुनाव जीतने के बाद करोड़ों की गाड़ी में ऑफिस पहुंचे

Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

वाह MLA साहब: नामांकन भरने स्कूटर पर आए थे.. चुनाव जीतने के बाद करोड़ों की गाड़ी में ऑफिस पहुंचे

पंजाब में लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी उनके करोड़ों रुपये की कार को लेकर चर्चा में है। वह बुधवार को पीले रंग की पॉर्श गाड़ी में दफ्तर पहुंचे। करोड़ों रुपये की गाड़ी देख हर कोई दंग रह गया।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंजाब , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

महंगी गाड़ियों का शौक भला किसे नहीं होता? लेकिन आजकल के नेता लोग गरीबी का दिखावा कर वोट एंठने की राजनीति करते हैं। कुछ ऐसी ही राजनीति के चक्कर में AAP MLA गुरप्रीत गोगी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। पंजाब में लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी उनके करोड़ों रुपये की कार को लेकर चर्चा में है। वह बुधवार को पीले रंग की पॉर्श गाड़ी में दफ्तर पहुंचे। करोड़ों रुपये की गाड़ी देख हर कोई दंग रह गया। तो बस फिर क्या था, विपक्षी पार्टियों को मौका मिल गया और उन्होंने निशाना साधना शुरू कर दिया है। 

इन सब में सबसे खास बात यह है कि गुरप्रीत गोगी विधानसभा चुनाव से पहले अपना नामांकन कराने के लिए स्कूटर से पहुंचे थे और इसे लेकर उनकी चर्चा भी हुई थी। गुरप्रीत का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि पीले रंग की पॉर्श कार दफ्तर के बाहर खड़ी है। एक शख्स कपड़ा लेकर कार को साफ कर रहा है। विधायक दफ्तर से एक शख्स के साथ बाहर निकलते हैं। स्टाइल से कार में बैठते हैं। कार का रूफ टॉप खुलता है और वह स्टाइल से कार में बैठकर निकल जाते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये कार उनके बेटे की है। लेकिन बेटा भी तो उनका ही है ना।


भाजपा ने भी ट्रोल किया- 

बीजेपी यूथ के राष्ट्रीय सचिव तेंजेंद्र सिंह बग्गा ने गुरप्रीत गोगी को निशाने पर लिया और उनका वीडिया ट्वीटकर तंज कसा, 'अब आम आदमी करोड़ो की कार भी नही चला सकता? वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा, 'वाह रे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी...चुनाव से पहले स्कूटर - जीतने के बाद करोडों की पॉर्श कार..लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी जी पॉर्श कार में अपने ऑफिस पहुंचे... ये वही शख्स है जो अपना नॉमिनेशन भरने के लिए स्कूटर पर गए थे। ये ठगने का खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरप्रीत गोगी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे। आप ने उन्हें लुधियाना पश्चिम के हलका से पार्टी प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीत गए। आप जॉइन करने से पहले गोगी लगभग 23 साल तक कांग्रेस में रहे।

 

Tags: aap , mla , gurpreet gogi , porch , bhartiya janta party , tarun chugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD