Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जयेशभाई जोरदार: रणवीर सिंह के फिल्म ट्रेलर पर बवाल, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jayeshbhai Jordaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। लेकिन अब यह ट्रेलर विवादों में आ गया है। वजह है ट्रेलर का एक सीन, जिसमें प्रसव से पहले अल्ट्रासाउंड तकनीक के जरिए बच्चे के लिंग का पता लगाया जाता है। इस सीन के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। पीआईएल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पेश किया गया। हालांकि फिल्म सेव गर्ल चाइल्ड नारे को बढ़ावा देने के लिए है और यह कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ है। याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर अल्ट्रासाउंड तकनीक के गलत उपयोग का विज्ञापन करता है।

गैर सरकारी संगठन 'यूथ अगेंस्ट क्राइम' ने कहा, यह फिल्मी सीन लिंग चयन के लिए अल्ट्रासाउंड की तकनीक का खुले तौर पर उपयोग करने का विज्ञापन कर रहा है। धारा 3, 3 ए, 3 बी, 4, 6 और 22 के अनुसार और पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के तहत इसकी अनुमति नहीं है। इसलिए तत्काल इस मामले को लेकर जनहित याचिका दायर की गई। मनीष शर्मा द्वारा निर्मित 'जयेशभाई जोरदार' में 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे भी हैं, जो रणवीर के साथ बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jayeshbhai Jordaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD