Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर भारत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Australia,  ICC Test Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

एशेज में 4-0 से जीत और पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 की श्रृंखला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप स्थान पर कब्जा किया हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को रैंकिंग का अपना वार्षिक अपडेट जारी किया और ऑस्ट्रेलिया अब 128 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। वहीं, भारत ऑस्ट्रेलिया से नौ अंकों पीछे दूसरे स्थान पर विराजमान है। नई रैंकिंग मई 2019 से पूरी की गई सभी टेस्ट श्रृंखलाओं को दर्शाती है, जिसमें मई 2021 से पहले पूरी की गई है। दूसरे स्थान पर काबिज भारत के 119 अंक हैं, उसके बाद न्यूजीलैंड (111), दक्षिण अफ्रीका (110) है। यह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के लिए अच्छा है, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान पर 1-0 से श्रृंखला जीती है। 

इससे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने में काफी मदद मिली है। 93 अंकों के साथ पाकिस्तान शीर्ष पांच में मौजूद है, जिसमें बाबर आजम की टीम इंग्लैंड (88) को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। नई रैंकिंग में इंग्लैंड 97 से 88 अंक पर पहुंच गया, जिसमें उन्हें नौ अंकों का नुकसान हुआ है। नए कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी अब संभाली है। लेकिन पिछले 12 महीनों में सिर्फ एक टेस्ट मैच ही इंग्लैंड जीत पाया है। आईसीसी के अनुसार, "इस नई रेटिंग में इंग्लैंड के 1995 के बाद से सबसे कम अंक हैं। 2018 में भारत पर 4-1 से श्रृंखला जीत के बाद रैंकिंग में इंग्लैंड लगातार नीचे खिसक रहा है।"हालांकि आने वाले महीनों में उनकी रेटिंग में सुधार हो सकता है। जुलाई में एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट के बाद उसके परिणाम को उनकी वर्तमान रेटिंग में शामिल किया जाएगा। आईसीसी के अनुसार, "रैंकिंग में 10 टीमें शामिल हैं, जिसमें अफगानिस्तान और आयरलैंड को शामिल करने के लिए कुछ टेस्ट मैच खेलना बाकी है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , ICC Test Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD