बड़ी खबर: जीत गईं नवनीत राणा..कोर्ट से मिली जमानत, बेटी ने रिहाई के लिए पढ़ी थी हनुमान चालीसा

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बड़ी खबर: जीत गईं नवनीत राणा..कोर्ट से मिली जमानत, बेटी ने रिहाई के लिए पढ़ी थी हनुमान चालीसा

Navneet Rana, Member of the Lok Sabha, Lok Sabha, Navneet Rana Bail
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुबंई , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

मुबंई से एक बड़ी खबर आ रही है। हनुमान चालीसा मामले में गिरफ्तारी के बाद नवनीत राणा  और रवि राणा को मुंबई सेशंस कोर्ट ने आज जमानत दे दी है। कोर्ट ने राणा दंपति को कई शर्तों पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है क‍ि राणा दंपति मीडिया से दूर रहेंगे और बिलकुल भी बात नहीं करेंगे। भविष्य में ऐसा कोई अपराध नहीं करेंगे। राणा दंपती की ओर से वकील रिजवान मर्चेंट कोर्ट में मौजूद रहे। इस बीच मुंबई पुलिस ने जमानत का विरोध किया था। 

आपकी जानकारी के बता दें कि नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। वहीं उनके पति रवि राणा विधायक हैं। हनुमान चालिसा मामले में गिरफ्तारी के बाद नवनीत राणा की भायखला जेल में तबीयत बिगड़ गई है। मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें लाया जा गया। नवनीत राणा ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गर्दन में स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत है। पूरे 11 दिन बाद राणा दंपति को कोर्ट से जमानत मिली है। 12 रातें उन्हें जेल में गुजारनी पड़ी।

जेल से रिहाई के लिए 8 साल की बेटी ने किया था हनुमान चालिसा का पाठ- 

नवनीत राणा की बेटी आरोही राणा ने मां-बाप की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया था। आरेही ने कहा था- मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं  भगवान से  प्रार्थना कर रही हूं। 

23 अप्रैल को इसलिए थी गिरफ्तारी

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। 

राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD