ईद मुबारक: भगवा कपड़ों में ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे मोहम्मद समर गजनी.. गले में था BJP का गमछा

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईद मुबारक: भगवा कपड़ों में ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे मोहम्मद समर गजनी.. गले में था BJP का गमछा

Khas Khabar, Eid, Eid 2022, Eid Ul Fitr, Mohammad Samar Ghazni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

आज ईद है। पूरे देश में धूमधान से मनाई जा रही है। हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई एक तस्वीर ने सबके ध्यान को अपनी ओर खींच लिया। मुजफ्फरनगर  में मंगलवार को ईद की नमाज के दौरान सबकी निगाहें एक जगह ठहर गई जब भगवाधारी कपड़ों में एक व्यक्ति को नमाजियों के बीच में बैठकर नमाज अदा करते हुए देखा। सब हैरान भी थे लेकिन सबके चेहरे पर मुस्कान भी थी।

ईद की नमाज के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री मोहम्मद समर गजनी भगवा कपड़े पहनकर और गले में बीजेपी का पटका लगा कर नमाज अदा करते हुए नजर आए। भगवा कपड़े पहनकर नमाज अदा करने के बारे में जब मोहम्मद समर गजनी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, आज योगी जी के राज में मोहब्बत वाला माहौल है, योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को भगवामय कर दिया है। चारों तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत है। सब मिलजुल कर रहते हैं। 

भगवा रंग मोहब्बत का प्रतीक है इसलिए इसके जरिए हम संदेश देना चाहते हैं कि योगी जी के राज में एक दंगा मुक्त प्रदेश बना है जहां पर हिन्दू-मुस्लिम सभी प्यार से रह रहे है और पूरे प्रदेश में कही कोई दंगा नहीं हुआ है। जो भगवा सरकार चल रही है उसका प्रतीक मोहब्बत है। मुस्लिम समाज को हम ये संदेश देना चाहते हैं कि योगी सरकार आपकी तरफ प्यार का हाथ बढ़ाना चाहती है आप सब लोग भी मोहब्बत से हाथ बढ़ाएं।

 

Tags: Khas Khabar , Eid , Eid 2022 , Eid Ul Fitr , Mohammad Samar Ghazni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD