Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

अभिषेक बनर्जी ने 'स्टोरीज ऑन द नेक्स्ट पेज' में अपने काम को लेकर की बात

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Abhishek Banerjee, Stories On The Next Page
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

अभिनेता और कास्टिंग निर्देशक अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में जल्द रिलीज होने वाली ओटीटी फिल्म 'स्टोरीज ऑन द नेक्स्ट पेज' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। माइक्रो-एंथोलॉजी फिल्म, जिसमें तीन शॉर्ट कहानियां हैं। अभिषेक बनर्जी, दितिप्रिया रॉय, नमित दास, भूपेंद्र जादावत, वीभा आनंद, रेणुका शहाणे, राजेश्वरी सचदेव और सैयद रजा जैसे सितारे हैं। अभिषेक ने बताया कि कि कैसे फिल्मांकन के दौरान बंगाली अभिनेत्री दितिप्रिया ने बांग्ला संवादों में उनकी मदद की। उन्होंने कहा, "बांग्ला में मेरी कई लाइनें थीं और शुरू में मैं घबराया हुआ था, लेकिन उन्होंने वास्तव में इस प्रक्रिया में मेरी मदद की। मुझे उनके साथ काम करने को लेकर खुशी हुई है।"डेब्यू करने वाले निर्देशक वृंदा मित्रा द्वारा निर्देशित फिल्म में तीन कहानियां हैं - 'बलू और मोगली', 'रीयूनियन' और 'सनशावर'। 

प्रत्येक कहानी अपने दिल में 'क्लोजर' की थीम के साथ एक अलग रिश्ते को उजागर करती है। प्रोजेक्ट पर निर्देशक के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए 'पाताल लोक' अभिनेता ने आगे कहा, "मैं बृंदा द्वारा निर्देशित होने के बारे में क्या कह सकता हूं। उनके कॉलेज के वर्षों के दौरान, मैं उनका थिएटर टीचर था और हमने कॉलेज में काम करते हुए अच्छे दो साल बिताए और विभिन्न नाटक और स्क्रिप्ट पर चर्चा की। मुझे आज बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि मुझे मेरे छात्र द्वारा निर्देशित किया गया। बृंदा, आपने वास्तव में एक लंबा सफर तय किया है और मैं आपको आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। प्रमोद फिल्म्स के प्रतीक चक्रवर्ती और दीप फिल्म्स के मेनक सेन द्वारा निर्मित 'स्टोरीज ऑन द नेक्स्ट पेज' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 6 मई को रिलीज होगी।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Abhishek Banerjee , Stories On The Next Page

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD