Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ऐक्शन, रोमांस का जबरदस्त डोज है Gaurrav Jha की भोजपुरी फिल्म 'भागवत गीता' का ट्रेलर

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Gaurrav Jha, Ritu Singh, Bhojpuri Film Bhagwat Geeta, Bhagwat Geeta Trailer video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

भोजपुरी एक्टर गौरव झा (Gaurrav Jha) और एक्ट्रेस रितु सिंह (Ritu Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भागवत गीता’ (Bhagwat geeta) को लेकर चर्चा में हैं. पिछले दिनों फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे, जिसमें गौरव और रितु के बीच शानदार लव केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी, जिसके बाद फैंस इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे. ऐसे में अब इसे लेकर लोगों को इंतजार भी खत्म होता दिख रहा है. इसका ट्रेलर वीडियो (Bhagwat geeta Trailer video) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ऐक्शन, रोमांस का जबरदस्त डोज देखने के लिए मिल रहा है. इसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है.

भोजपुरी फिल्म ‘भागवत गीता’ (Bhojpuri Film Bhagwat geeta) का ट्रेलर वीडियो SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस मूवी का नाम सुनकर तो एक पल के लिए आपको लग रहा होगा कि ये कोई अध्यात्मिक या बाल-ब्रह्मचारी वाली फिल्म होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. इस मूवी में आपको ‘भागवत गीता’ की प्रेम कहानी देखने के लिए मिलेगी, वो भी बॉलीवुड स्टाइल में और नए प्रस्तुती के साथ. इसमें आपको एक्टर-एक्ट्रेस के लुक से लेकर ऐक्शन तक जबरदस्त दिखने वाला है. भागवत यानी की गौरव झा (Gaurrav Jha Upcoming Bhojpuri Films) हैं और गीता रितु सिंह (Ritu Singh Films) हैं. 

दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के प्यार में दिखाई देने वाले हैं, जिनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. 3.42 मिनट के ट्रेलर वीडियो में ऐक्शन, इमोशन और रोमांस सब कुछ बेहतरीन ढंग से देखने के लिए मिलने वाला है. इसका ट्रेलर जब इतना बेहतरीन है तो सोचिए फिल्म कितनी शानदार होने वाली है. और तो और इसमें आपको दिल को छू जाने वाले बेहद रोमांटिक गानों की भी झलकियां देखने के लिए मिलेंगी.

ट्रेलर के अंत में रितु सिंह दिल को छू जाने वाली बात बोलती हुई दिखाई देंगी कि ‘परिवार की खुशी के आगे अपनी खुशी कुछ भी नहीं होती है.’ उनका इस लाइन को बोलना और जो पल होता है वो बहुत ही इमोशनल होता है. एक्टर को उनके प्यार में तड़पते हुए देखेंगे. फिल्म के ट्रेलर वीडियो को कुछ ही देर में 16 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी फिल्म ‘भागवत गीता’ (Bhagwat geeta) की कास्ट की बात की जाए तो इसमें गौरव झा और रितु सिंह के अलावा सोनू पांडे, सीपी भट्ट, सौम्यो रंजन, सोनिया मिश्रा और प्रिया मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. इसका म्यूजिक अभिजीत मजुमदार ने दिया है. 

इसके लिरिक्स राजेश मिश्रा, प्रेम सागर सिंह ने लिखे हैं. डायरेक्टर सुनील उपाध्याय हैं. प्रोड्यूसर गौरव झा हैं. थर्ड डोर एंटरटेनमेंट के बैनर के जरिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है. स्टोरी सुनील उपाध्याय की है. सिनेमेटोग्राफर अयुब अली खान हैं. कोरियोग्राफर एंटनी राजू हैं. प्रोडक्शन शेखर यादव का है.

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Gaurrav Jha , Ritu Singh , Bhojpuri Film Bhagwat Geeta , Bhagwat Geeta Trailer video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD