नेपाल के एक पब में दिखे राहुल गांधी, BJP बोली- कांग्रेस पार्टी खत्म, राहुल गाांधी की पार्टी चालू

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

नेपाल के एक पब में दिखे राहुल गांधी, BJP बोली- कांग्रेस पार्टी खत्म, राहुल गाांधी की पार्टी चालू

Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee, Nepal, Marriage Visit, Viral Video, Rahul Gandhi Viral Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

भाजपा राहुल गांधी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। सोशल मीडिया में आज एक राहुल गांधी की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो एक कल्ब में बैठे हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल का मशहूर पब LOD-लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोल दिया है।बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं।

जब उनकी पार्टी और देश के  लोगों को उनकी जरूरत है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है। वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने वीडियो तो नहीं देखा लेकिन वे आए दिन पार्टी करते हैं, वैसे भी उन्हें कोई नहीं रोकता। संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है जहां किसी को भी पार्टी करने से रोका जा सके। वह पार्टी ज्यादा करते हैं और अपनी पार्टी के लिए कम काम करते हैं।


कांग्रेस का बयान

इस वीडियो पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक दोस्त की शादी में गए, जो एक जर्नलिस्ट भी है। दोस्त और परिवार होना, शादियों में जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है। शादी में जाना अभी भी इस देश में क्राइम नहीं बना है। हो सकता है कि आज के बाद बीजेपी तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। 


कपिल मिश्रा के गंभीर आरोप- 

 बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि-  ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है। राहुल गांधी किसके साथ हैं? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है।


नेपाल गए हैं राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच दिवसीय निजी यात्रा पर सोमवार को नेपाल पहुंचे। उन्हें सोमवार की शाम त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया । समाचारपत्र द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। 

(राहुल गांधी की वीडियो पर ये दावा किया जा रहा है कि ये किसी पब की है। लेकिन अभी तक इसकी सटीक जानकारी कहीं मौजूद नहीं है)

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Nepal , Marriage Visit , Viral Video , Rahul Gandhi Viral Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD