Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर्षवर्धन कपूर और राज सिंह चौधरी ने खोला 'थार' की दुनिया का राज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvarrdhan Kapoor, Raj Singh Chaudhar, Thar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'थार' की शूटिंग राजस्थान के नागौर में अरावली पर्वतमाला और जानाजी धाम में हुई। हाल ही में एक बातचीत में, आईएएनएस ने एक्टर हर्षवर्धन, और फिल्म निर्देशक राज सिंह चौधरी के साथ बात की। कहानी की कल्पना को लेकर राज सिंह चौधरी ने कहा, एक लेखक और एक कहानीकार के रूप में, मैं कुछ कहना चाहता था। हालांकि, जो कहानी मैं बताना चाहता था वह यूनिक थी। चूंकि, मुझे वेस्टर्न फिल्में पसंद हैं, इसमें मैंने उन फिल्मों को ध्यान में रखते हुए कुछ विचारों को शामिल किया है। 

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने फिल्म की शूटिंग इस तरह से की है कि कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह एक वेस्टर्न फिल्म है, क्योंकि यह पूरी तरह से राजस्थान में फिल्माई गई है।अपने किरदार के बारे में बताते हुए हर्षवर्धन कहते हैं, यह फिल्म एक ऐसे किरदार के ईद-गिर्द घूमती है, जो बाहरी दुनिया से राजस्थान में आया है। एक एक्टर के तौर पर मेरी सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मुझे शब्दों से ज्यादा भावनाओं के जरिए अपने किरदार को दिखाना था। एक्टर ने आगे कहा, सबसे बड़ी चुनौती किरदार के अलावा लोकेशन भी रही। मैंने उस जगह के बारे में पता लगाया, जहां फिल्म की शूटिंग होनी थी। लाइन निर्माता ने मुझे वो गांव दिखाया। 

गांव में कोई सड़क नहीं थी। हमें वहां तक पहुंचने के लिए सड़कें बनवानी पड़ी। इसके बाद वहां शूटिंग करने के दौरान भी कई तरह की परेशानी आई। निर्देशक ने अपने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, हर्ष 'भावेश जोशी' और 'रे' जैसी फिल्मों में बहुत अच्छे थे, लेकिन मुझे लगता है कि 'थार' उनके करियर में नया मोड़ देगी। अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क द्वारा निर्मित 'थार' में फातिमा सना शेख, जितेंद्र जोशी, अक्षय ओबेरॉय, सतीश कौशिक और मुक्ति मोहन भी हैं। यह 6 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvarrdhan Kapoor , Raj Singh Chaudhar , Thar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD