Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई केजीएफ : चैप्टर 2

Sandalwood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Bengaluru, Kannada Cinema, Yash, Vishal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

रिलीज होने के दो हफ्ते बाद अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म कर्नाटक की पहली फिल्म है जिसने 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई है। 'दंगल', 'बाहुबली-2' और 'आरआरआर' के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह चौथी फिल्म है। 'केजीएफ 2' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। 16वें दिन ग्रॉस कलेक्शन 5.01 करोड़ रुपए था और हिंदी का ओवरऑल कलेक्शन 416.60 करोड़ रुपए रहा। ट्रेड एनालिस्ट हिमेश मांकंद ने ट्वीट किया, "केजीएफ-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब को पार कर लिया है। 

दंगल, बाहुबली-2 और आरआरआर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली केजीएफ-2 चौथी भारतीय फिल्म बन गई है, फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।" शनिवार को, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी ट्विटर पर घोषणा की, "केजीएफ-2 ने 1,000 करोड़ का ग्रॉस मार्क पार कर लिया है।" केजीएफ 2 भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में सामने आई है, जिसने सुपर हिट 'टाइगर जिंदा है', 'पीके' और 'संजू' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। केजीएफ-2 14 अप्रैल को रिलीज की गई थी। धमाकेदार रिलीज के साथ फिल्म सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज कर रही है। शुरूआती सप्ताह में फिल्म ने 250 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

 

Tags: Sandalwood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Bengaluru , Kannada Cinema , Yash , Vishal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD