Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरू गोबिन्द सिंह थर्मल प्लांट के चारों यूनिट चलाने के आदेश दिए

थर्मल प्लांट के चौथे यूनिट के चलने से 210 मैगा वॉट बिजली का उत्पादन बढ़ेगा

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dinesh Chadha, Ropar, Rupnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब में बिजली की आपूर्ति को निरंतर सुनिश्चित बनाने के मंतव्य से बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शुक्रवार को गुरू गोबिन्द सिंह थर्मल प्लांट का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा और पी.एस.पी.सी.एल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरैक्टर स. बलदेव सिंह सरां भी थे।थर्मल प्लांट का दौरा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि इस प्लांट की चारों ईकाइयों को लगातार चलाया जाए, जिससे राज्य में बिजली की आपूर्ति को पूरा करने में योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि थर्मल प्लांट का चौथा यूनिट सालाना मेनटेनैन्स के लिए पिछले 25 दिनों से बंद था, जिसको तुरंत चालू किया जाए। जिसके उपरांत मौके पर उपस्थित स. बलदेव सिंह ने कहा कि थर्मल प्लांट का चौथा यूनिट आज ही चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट में तीसरा यूनिट 28 अप्रैल को चालू किया गया, जबकि चौथा यूनिट आज ही चालू होने से यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता से बिजली की आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि चौथे यूनिट के चालू होने से 210 मेगावॉट बिजली के उत्पादन में वृद्धि हो जाएगी और तलवंडी साबो में भी 660 मेगावॉट बिजली के उत्पादन को बढ़ाया गया है।इस मौके पर स. हरभजन सिंह ने थर्मल प्लांट में स्वयं निजी तौर पर जाकर इकाईयों के चल रहे कार्यों की समीक्षा की और कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दूर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली सरकारों ने अपने थर्मल प्लांट को ख़त्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि कांग्रेस सरकार ने जनवरी 2018 में थर्मल प्लांट की 2 इकाईयों को जड़ से ख़त्म करवा दिया और इसको फिर से चालू करने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किए। जिससे बिजली के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है, साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

उन्होंने राज्य के किसानों और लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जल्द ही बिजली की आपूर्ति को नियमित किया जाएगा, जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अथक प्रयास कर रही है। बिजली मंत्री ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा धान के सीजन के दौरान किसानों के लिए बिजली की निर्बाध और नियमित आपूर्ति के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह के साथ मुलाकात की है।धान के आगामी सीजन के मद्देनजऱ राज्य के लिए बिजली की ज़रूरत के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को अपने पूल में से भी बिजली देने की अपील की है और इसके साथ ही कोयले की आपूर्ति को निर्बाध करने के लिए कहा है।स. हरभजन सिंह ने थर्मल प्लांट में पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, एस.एस.पी. डॉ. सन्दीप गर्ग, एस.डी.एम. स. गुरविन्दर जौहल, चीफ़ इंजीनियर जी.जी.एस.टी.पी. श्री रवि वन्दवा, जनरेशन डायरैक्टर श्री परमजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dinesh Chadha , Ropar , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD