आज मुसलमान डरा हुआ है.. PAK मेरा दोस्त नहीं, मैं चाहता हूं भारत में सब ठीक हो जाए: उमर अब्दुल्ला

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आज मुसलमान डरा हुआ है.. PAK मेरा दोस्त नहीं, मैं चाहता हूं भारत में सब ठीक हो जाए: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उमर का कहना है कि रमजान के दौरान इतनी बिजली कटौती हो रही है, ये जानबूझकर किया जा रहा है।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

महबूबा मुफ्ती हो या फिर उमर अब्दुल्ला दोनों केंद्र सरकार को घेरने का कौई मौका नहीं छोड़ते। एक तरफ महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार पर बरसी हैं वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उमर का कहना है कि रमजान के दौरान इतनी बिजली कटौती हो रही है, ये जानबूझकर किया जा रहा है। 

उमर अब्दुल्ला ने बिजली कटौती के अलावा कई और अहम मुद्दे उठाए।  ABP को दिए इंटरव्यू में उमर ने कहा कि, रमजान के इस पाक महीने में जरूरी वक्त पर बिजली न काटी जाए। मान लीजिए दिनभर बिजली रहती है, लेकिन सहरी और इफ्तारी के दौरान ही बिजली कैसे गुल हो जाती है। ये अभी तक हम नहीं समझ पा रहे हैं।

उमर ने कहा आज भारत का हर मुसलमान डरा हुआ है। कश्मीर में हम बहुसंख्यक हैं इसलिए माहौल थोड़ा ठीक है। पाकिस्तान मेरा दोस्त नहीं है। मैं अपने देश के लिए बात करता हूं। मुझे दिक्कत अपने देश के लोगों को हो रही तकलीफ से है। मैं चाहता हूं कि जो यहां हैं वो ठीक से रहें। जहांगीरपुरी में हिंदू-मुसलमान के बीच दंगे हुए। लेकिन अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई सिर्फ जहांगीरपुरी में ही हुई। क्या दिल्ली में सिर्फ यहीं पर अवैध अतिक्रमण हैं। मस्जिदों के पास से जुलूस निकलता है तो ये कहा जाता है कि इस देश में रहना है तो जयश्रीराम कहना है। देश में केवल मुसलमानों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

केंद्र सरकार को जो करना है करे। हिंदुओं के लिए काम करे, इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। राम मंदिर बनाने की इजाजत कोर्ट ने दी, उस पर हमने कभी कोई हल्ला नहीं मचाया। लेकिन पीएम को सबको साथ लेकर चलना होगा। नवरात्र में मीट की दुकान बंद करा दी जाती हैं, ऐसा क्यों। अगर बहुसंख्यक का ध्यान रखकर ऐसा हो रहा है, तो कश्मीर में हम भी बहुसंख्यक हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। हमारा रोजा चल रहा है, लेकिन अब भी टूरिस्ट के लिए कश्मीर में सबकुछ खुला है।

हमें जानबूझकर छेड़ा जा रहा है। हमारे जज्बातों से खेलकर हमें दबाया जा रहा है। जब PM मोदी कहते हैं कि वह सबके प्रधानमंत्री हैं, किसी खास धर्म के नहीं, तो फिर हमारे जज्बातों की कद्र क्यों नहीं। मैं सरकार से उम्मीद रखता हूं कि हमारे जज्बातों की कद्र हो। हमारे डर को देखा जाए और उसका हल निकाला जाए।


 

Tags: umar abdullah , prime minister , Narendra Modi , Mehbooba Mufti , kashmir , muslim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD