Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओटीटी और टीवी एक दूसरे के बिना अधूरे : एकता कपूर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ektaa Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

मशहूर प्रॉड्यूसर एकता आर कपूर अपने मजेदार कंटेट के लिए जानी जाती है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री और ओटीटी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आईएएनएस के साथ बातचीत में, उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री के सफर के बारे में बताया। साथ ही बताया कि वक्त के साथ टीवी पर चीजें कैसे बदली है। एकता ने अपने करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र में विज्ञापन और फीचर फिल्म मेकर्स कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ एक इंटर्न के रूप में की थी। उन्हें शुरूआती करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 1995 का सिटकॉम, 'हम पांच' उनकी इंडस्ट्री की पहली सफलता थी। एकता कपूर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हर साल एक ट्रेंड आता है। किसी को कुछ नया करना पड़ता है, टीवी मनोरंजन का एक बड़ा रूप है।

यहां शो शुरु होते है और बंद भी होते है। यह सब दर्शकों के दिलचस्पी के आधार पर होता है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुझे कुछ नया करना होगा, क्योंकि यह एक नया युग है और नए प्रकार के दर्शक हैं। उदाहरण के लिए, जब मैंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को प्रॉड्यूस किया तो काफी अच्छा रिस्पांस आया। इसके बाद मैंने कई शोज किए। एक नया युग आया तो मैंने 'बालिका वधू' किया। फिर मैंने खुद को अपडेट करने के लिए 'पवित्र रिश्ता' पर काम किया। यह सब दर्शकों और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए किया। मुझे भरोसा था कि लोग मेरे शोज को पसंद करेंगे टेलीविजन इंडर्स्टी में अपनी पहचान बनाने के बाद, एकता ने अप्रैल 2017 में अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी लॉन्च किया। 

हाल ही में उन्होंने पांच साल पूरे किए और कई शानदार प्रोजेक्ट्स दिए। जिनमें से लेटेस्ट 'लॉक अप' है। ओटीटी को लेकर एकता कपूर कहती है, "ओटीटी अपने आप में बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां दर्शक अलग-अलग माइंडसेट के साथ आते है। ऐसा नहीं है, ओटीटी, टीवी के दर्शकों पर प्रभाव डाल रहा है। ओटीटी और टीवी एक-दूसरे के मार्किट को कोई नुकसान नहीं रहे है और न ही वे एक-दूसरे को बदल रहे है। ब्लकि एक-दूसरे के विकास में योगदान दे रहे है।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ektaa Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD