Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ का सबसे मुश्किल स्टंट

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heropanti-2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

इस 29 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। टाइगर श्रॉफ जिन्होंने 2014 में हीरोपंती के साथ अपनी शुरुआत की वो फिल्म के सीक्वल में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ महत्वपूर्ण भूमिकआ में आ रहे हैं।ऐसे में जहां फैन्स फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं, वहीं निर्माताओं ने आज फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेज की एक बीटीएस वीडियो जारी की हैं। बता दें हीरोपंती 2 को दुनिया भर में कई जगाहों पर शूट किया गया है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि यह फिल्म हमें एक्शन  की रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगी। जारी किए गए बीटीएस वीडियो में इस पूरी प्रोसेस के बेसिक एलीमेन्ट्स को दिखाया गया है, जहां टाइगर को अहमद खान के मार्गदर्शन में फाइट और एक्शन सीन्स का अभ्यास करते देखें जा सकते हैं।फिल्म के इन सबसे कठिन सीन्स में से एक की शूटिंग के दौरान, टाइगर को बीटीएस में अपनी सीमा को आगे बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। 

ऐसे में अपने अनुभव के बारे में करते हुए टाइगर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत असहज था। धूल से लेकर गर्मी तक, शूटिंग के दौरान मेरे शरीर पर सब कुछ था। लेकिन बावजूद इन सभी कठिनाइयों के हमें एक अच्छा शॉट मिला और मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है।"टाइगर ने चलती ट्रेन में जोखिम भरे स्टंट करते हुए दिए गए एक्शन शॉट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "सतह बहुत फिसलन भरी थी, ट्रेन चल रही थी और मुझे हीरो की तरह पोज देना था। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह प्रदर्शन करना आसान था।"'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ की बबलू के किरदार में नजर आएंगे जो दुनिया भर में साइबर क्राइम को रोकने के लिए सिद्दीकी की लैला के साथ फाइट करते दिखाई देगा। रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमें एक अभियान पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता गायक ए आर रहमान ने दिया है।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heropanti-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD