Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला गाना रिलीज

Aamir Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Laal Singh Chaddha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Apr 2022

Last updated on: Apr 28, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही एक वीडियो जारी कर अपनी 'कहानी' का खुलासा करने की बात कही थी। दरअसल, ये 'कहानी' उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला गाना है, जो गुरुवार को रिलीज हो गया है। 'कहानी' गाने में मोहन कन्नन ने अपनी आवाज दी है। वहीं शानदार म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इनके अलावा, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान ने गाने का वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो जारी किया है। आमिर ने कहा, "मैं वास्तव में मानता हूं कि 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने फिल्म की आत्मा हैं और इस एल्बम में मेरे करियर के कुछ बेहतरीन गाने हैं। 

प्रीतम और अमिताभ ने बेहद शानदार काम किया है। मैं यह जानने के लिए बेहद एक्साइटिड हूं कि यह गाना दर्शकों को कितना पसंद आया है। फैंस ने गाने पर क्या प्रतिक्रिया दी है।" 'कहानी' के सिंगर मोहन मन्नान ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए कहा, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया यह गाना बेहद सुंदर है। मुझे इस गाने में अपनी आवाज देकर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि जब मैं इस सॉन्ग को गाने के लिए प्रीतम के स्टूडियो में गया, तो वहां मौजूद टीम ने मुझे बताया कि वे इस गाने के बारे में कितना एक्साइटिड हैं।" गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य, जिन्हें 'चन्ना मेरेया', 'कलंक', 'सावरे', हानिकारक बापू और कई अन्य हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है, उन्होंने कहा, मैंने फिल्म की आत्मा को इस गाने में समेटने की पूरी कोशिश की है। यह एक खूबसूरत अनुभव था।

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी मुख्य किरदार में हैं। यह एरिक रोथ की 1994 की हॉलीवुड सुपरहिट मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। 'कहानी' गाने को लेकर अद्वैत ने कहा, 'कहानी' मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना है। जब भी मैं किसी शूट पर घबराता था, तो मैं इस गाने को सुनता था। यह गाना हमारी फिल्म की आत्मा है। दादा की धुन, अमिताभ के बोल और मोहन की आवाज सीधे 'लाल सिंह चड्ढा' की दुनिया में ले जाती है। 'लाल सिंह चड्ढा' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Tags: Aamir Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Laal Singh Chaddha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD